इस बार युवा मतदाता जिले में निभायेंगे अहम भूमिका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस बार युवा मतदाता जिले में निभायेंगे अहम भूमिका

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/भावना शर्मा/- भारत को यूं ही युवा भारत नही कहा जाता क्योंकि भारत युवाओं का देश है और पूरे विश्व की तुलना में भारत में इस वक्त सबसे ज्यादा युवा हैं। इस बार दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भी युवाओं की विशेष भूमिका रहेगी। बात करें दक्षिण-पश्चिम जिले की तो इस बार इस जिले में करीब 33,601 युवा विधानसभा चुनावों में मतदान करने जा रहें है जिसे देखते हुए हर विधानसभा पर युवाओं की मदतान में भूमिका अहम हो गई है। जिसे देखते हुए कुछ उम्मीदवारों पार्टियों ने युवाओं को लुभाने के लिए अपने घोषणापत्र में युवाओं को तरजीह दे रहे हैं।

इस बार दिल्ली के दबंग कार्यक्रम के तहत युवाओं ने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए सबसे ज्यादा आवेदन पत्र दिये थे और लगभग सभी युवाओं का मत भी बन गया है। जिसे देखते राजनीतिक पार्टियों के लिए इस बार चुनाव में युवाओं नजर अंदाज करना आसान नही होगा। इस बार चुनाव यदि युवा मतदाता अधिक संख्या में मतदान करते हैं तो वे भावी सरकार के चयन में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यहां सबसे खास बात यह है कि एक तरफ ये युवा मतदाता मतदान को लेकर उत्साहित है, वहीं दूसरी तरफ उलझन में है कि आखिर इस बार वोट किसे दिया जाये। यही कारण है कि काॅलेजों में युवाओं को जागरूक करने के लिए प्रषासन हर संभव प्रयास तो कर रही रहा है, वहीं काॅलेज प्रशासन भी इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब बनाकर युवाओं मतदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। विशेष बात तो यह है कि दिल्ली के दबंग कार्यक्रम के तहत इस बार प्रशासन ने भी युवाओं को ही मतदान का आइकाॅन बनाया है जिसकारण युवाओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। लेकिन साथ ही कुछ राजनीतिक घटनाक्रम युवाओं को झकझोर रहे है और युवा यह तय नही कर पा रहे है कि आखिर वो वोट करें तो किसे।

अगर विधानसभा के हिसाब से देखे तो नजफगढ़ में 4225, मटियाला में 7193, बिजवासन में 3845, पालम में 3932, उत्तमनगर में 4498 व द्वारका में 3753 युवाओं ने अपना वोट बनवाया है और जो पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। हालांकि पिछले चुनावों में महिलाओं ने पुरूषों के मुकालबे ज्यादा वोट डाले थे जिसे देखते हुए सरकार ने महिलाओं के लिए विशेष योजनाऐं चलाकर उन्हे आकर्षित करने का प्रयास किया है। ठीक उसी प्रकार इस बार लड़कों की अपेक्षा लड़कियां चुनाव को लेकर ज्यादा उत्साहित नजर आ रही है। जिसे देखते हुए प्रत्याशी चुनाव प्रचार में महिलाओं की संख्या बढ़ाकर उन्हे लुभाने का प्रयास कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox