अफगानिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही, हजारों घर हुए क्षतिग्रस्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अफगानिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही, हजारों घर हुए क्षतिग्रस्त

-बाढ़ के भूचाल से 300 लोगों की हुई मौत

अफगानिस्तान/सिमरन मोरया/- अफगानिस्तान में बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 300 लोगों की मौत हो गई है। हजारों लोगों के घर बर्बाद हो गए। साथ ही हजारों की संख्या में लोग अपने घर से बेघर हो गए हैं। वहीं, बाढ़ की चपेट में आने से हजारों जानवरों की मौत हो गई। इसके पूरे देश में मानवीय संकट पैदा हो गया है।

जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान के बागलान प्रांत के 10 जिलों बाढ़ से ज्यादा प्रभावित है। करीब 6 हजार परिवार बाढ़ से प्रभावित हुआ है। इनमें से करीब 4 हजार परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। बाढ़ में 9160 जानवर मर गए हैं, जबकि 19070 एकड़ जमीन सैलाब बन गई है।

राहत बचाव कार्य जारी

स्थानीय अधिकारी के मुताबिक में सेना सहित आपातकालीन कर्मी कीचड़ और मलबे के नीचे पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं। जिन परिवारों ने अपने घर खो दिए थे, उन्हें टैंट, कंबल और भोजन मुहैया कराया गया। काबुल को उत्तरी अफगानिस्तान से जोड़ने वाली मुख्य सड़क बंद है।

अधिकारियों ने कहा कि मूसलाधार बारिश ने बघेलान, तखर और बदख्शां के साथ-साथ पश्चिमी घोर और हेरात प्रांतों में भारी नुकसान पहुंचाया है। यह देश गरीबी से जूझ रहा है और कृषि पर बहुत अधिक निर्भर है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox