
मध्य प्रदेश/अनिशा चौहान/- प्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें सेना के दो जवानों और तीन अन्य लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जिले के नलखेड़ा में एनएच 46 पर ओसवाल फैक्ट्री के सामने हुआ। जानकारी के मुताबिक, सेना के ट्रक का टायर फट गया और यात्री बस से टकरा गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी बस भोपाल की ओर जा रही थी। इसी दौरान एनएच 46 पर ओसवाल फैक्ट्री के सामने अचानक सेना के ट्रक का टायर फट गया और वह बस से टकरा गया। हादसे में बस में सवार तीन यात्रियों और दो सेना के जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी।
घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। हादसे में ओसवाल फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी की भी मौत हो गई। वह बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, हादसे की सूचना पर सेना के कई अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।





More Stories
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।