‘स्टार्टअप महाकुंभ’ में शामिल हुए पीएम मोदी, कहा- भारत ने IT और सोफ्टवेयर सेक्टर में अपनी छाप छोड़ी है

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘स्टार्टअप महाकुंभ’ में शामिल हुए पीएम मोदी, कहा- भारत ने IT और सोफ्टवेयर सेक्टर में अपनी छाप छोड़ी है

मानसी शर्मा / –  राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में ‘स्टार्टअप महाकुंभ’ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2047 के विकसित भारत के रोडमैप पर काम कर रहा है, ऐसे समय में स्टार्ट अप महाकुंभ का कई महत्व है। बीते दशकों में भारत ने IT और सोफ्टवेयर सेक्टर में अपनी छाप छोड़ी है। अब हम भारत में इनोवेशन और स्टार्टअप कल्चर का ट्रेंड लगातार बढ़ता हुआ देख रहे हैं।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि देश ने स्टार्ट अप इंडिया अभियान के तहत इनोवेटिव आइडिया को एक प्लेटफॉर्म दिया, उन्हें फंडिंग के सोर्स से कनेक्ट किया। इससे आज पूरा देश गर्व से कह सकता है कि हमारा स्टार्ट अप इकोसिस्टम सिर्फ बड़े मेट्रो शहर तक सीमित नहीं है। भारत की स्टार्ट अप क्रांति का नेतृत्व देश के छोटे शहरों के युवा कर रहे हैं।

अब हम AI तकनीक से जुड़े एक नए युग में हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हर क्षेत्र में नौजवान आइडिया लेकर आते हैं। कम से कम रिक्वायरमेंट के साथ वे काम करते हैं और इसी ने इसकी ताकत बढ़ाई है और यही सपने हैं, यही शक्ति है। इसलिए लोग कहते हैं, मैं इसे नष्ट करूंगा। उन्होंने कहा कि “अब हम AI तकनीक से जुड़े एक नए युग में हैं। मैं AI की काफी मदद लेता हूं, जब चुनावी अभियान में भाषा की बाधा आती है तो मैं AI का सहारा लेकर हर भाषा में लोगों तक अपनी बात पहुंचाता हूं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox