
मानसी शर्मा / – लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में दो दिनों से NDA का माथापच्ची चल रही थी। इसी बीच चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेने का ऐलान किया है। उन्होंने खुद इस बात की घोषणा की हैं। हाजीपुर सीट उनकी परंपरागत सीट रही हैं। 2024 में अपने पिता की सीट पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा चल रही है, कुछ नामों का सुझाव बिहार संसदीय बोर्ड द्वारा आया है उस पर भी चर्चा हुई है। हाजीपुर सीट से NDA के प्रत्याशी के रूप में मैं खुद चुनाव लड़ूंगा। लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर LJP (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, “हम बिहार कूच कर जाएंगे। उससे पहले केंद्रीय संसदीय दल की बैठक करके कई ऐसे प्रस्ताव पारित करेंगे जिसका पारित होना जरूरी है। कई ऐसे फैसले हैं जो लिए जाने जरूरी हैं उन्हीं तमाम बातों को मद्देनजर रखते हुए आज संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है…4-5 दिनों के भीतर ही प्रत्याशियों की सूची सामने आ जाएगी।
पशुपति पारस ने दिया इस्तीफा
आपको बता दें किपशुपति पारस ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा, मेरे और मेरे पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई है। पशुपति पारस ने कहा कि उन्हें एक भी सीट नहीं दी गई है। पशुपति पारस ने आगे कहा, बहुत ईमानदारी और वफादारी से एनडीए की सेवा की। उन्होंने कहा,इस्तीफा भेज चूका हूं। आज भी पीएम मोदी का शुक्रगुजार हूं, मेरे और पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई, इसलिए आज केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देता हूं। पार्टी कार्यकर्तओं से बातचीत करके अगले कदम की जानकारी दूंगा।





More Stories
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
काउंटिंग का वीडियो फुटेज नहीं मिलने पर चुनाव आयोग पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, ये कहा
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज