सांप के जहर तस्करी मामले में दो और गिरफ्तारियां, एल्विश यादव से कनेक्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सांप के जहर तस्करी मामले में दो और गिरफ्तारियां, एल्विश यादव से कनेक्शन

मानसी शर्मा / –  नोएडा में सांप के जहर की तस्करी के मामले में मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा पुलिस ने ईश्वर और विनय नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जहरीले सांपों के जहर तस्करी मामले में एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में कई और लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

नोएडा पुलिस पूछताछ के लिए कई बड़े नामों को भी नोटिस भेज सकती है। आपको बता दें कि इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सांप के जहर तस्करी मामले में ईश्वर-विनय गिरफ्तार

यह मामला रेव पार्टियों में सांप और उसके जहर की तस्करी से जुड़ा है। दिल्ली एनसीआर, हरियाणा के कई फार्म हाउसों में रेव पार्टी आयोजित करने के आरोप में पुलिस ने ईश्वर और विनय को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को कोबरा कांड मामले में नोएडा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था।कुछ समय पहले नोएडा पुलिस ने सांप के जहर के साथ पांच और लोगों को गिरफ्तार किया था। यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश पर पार्टी में सांप के जहर का इस्तेमाल करने का आरोप है।

एल्विश यादव को हाल ही में किया गया था गिरफ्तार

8 नवंबर को नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में एल्विश यादव का नाम मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया था। इसमें राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ का नाम भी शामिल था। पुलिस ने राहुल नाम के शख्स के पास से 20 मिलीलीटर जहर बरामद किया था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox