द्वारका जिला पुलिस ने भगोड़े अपराधी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला पुलिस ने भगोड़े अपराधी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

-एटीएस टीम द्वारा एक कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार

द्वारका/नई दिल्ली/सिमरन मोर्या/ – द्वारका जिला पुलिस की एटीएस टीम द्वारा कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी व्यक्ति अपनी वारदातों को अंजाम देने के बाद स्थान बदलकर रहता था।

द्वारका जिला डीसीपी अंकित सिंह  ने बताया कि एटीएस टीम को एक आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जो खुद पर लगे मुकदमों से बचने के लिए स्थान बदलकर रहता था। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सहित एटीएस कमलेश कुमार, एटीएस प्रभारी, एचसी राजेश कुमार और एचसी संदीप की देखरेख में किया गया। टीम ने आरोपी व्यक्ति अमित मकान को गिरफ्तार करने के लिए क्षेत्र में गुप्तमुखबिरों को काम पर लगाया और सूचना एकत्रित करने के आदेश दिए। गुप्त सूचना मिलने पर एटीएस टीम ने बताए गए स्थान का दौरा किया और पता लगा कि आरोपी व्यक्ति वर्तमान में सी-01 जनकपुरी में रह रहा है।  पुलिस ने घोषित आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पूछताछ करने पर अमित माकन ने खुलासा किया कि वह पीर बाबा रोड, ओम विहार फेस-5, उत्तम नगर निवासी है और उस पर हो रहे मुकदमे से बचने के लिए  स्थान बदलकर रहता था, ताकि पुलिस उसे पकड़ ना ले। अमित मकान की गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस रिमांड के लिए भेजा गया और टीम आरोपी व्यक्ति से पूछताछ कर रही है अन्य कई अपराधों का  खुलासा होने की संभावना बता रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox