
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/ शिवकुमार यादव। द्वारका जिला पुलिस की एंटी-जेल बेल एवं घोषित अपराधी प्रकोष्ठ की टीम ने दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान जितेंद्र (33), निवासी रूप नगर, दिल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र के खिलाफ मोहन गार्डन थाने में दर्ज प्राथमिकी संख्या 400/2019 में भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए/406/34 के तहत मामला दर्ज था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं होने पर 4 अक्टूबर 2024 को द्वारका स्थित दक्षिण-पश्चिम जिला अदालत की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने उसे घोषित अपराधी घोषित किया था।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त के निर्देश पर घोषित अपराधियों की तलाश के लिए गठित टीम को 10 सितंबर को सूचना मिली कि जितेंद्र वर्तमान में रूप नगर क्षेत्र में रह रहा है। सूचना के आधार पर निरीक्षक हरीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में कोई अन्य आपराधिक मामला दर्ज नहीं पाया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है





More Stories
सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
दिवाली की रात दिल्ली में जगह-जगह आग की घटनाओं से मचा हड़कंप, संगम विहार से गीता कॉलोनी तक दमकल ने संभाला मोर्चा
दिल्ली के नजफगढ़ की गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ ‘दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का आयोजन