द्वारका/नई दिल्ली/सिमरन मोर्या/ – द्वारका जिला पुलिस की एटीएस टीम द्वारा कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी व्यक्ति अपनी वारदातों को अंजाम देने के बाद स्थान बदलकर रहता था।
द्वारका जिला डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि एटीएस टीम को एक आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जो खुद पर लगे मुकदमों से बचने के लिए स्थान बदलकर रहता था। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सहित एटीएस कमलेश कुमार, एटीएस प्रभारी, एचसी राजेश कुमार और एचसी संदीप की देखरेख में किया गया। टीम ने आरोपी व्यक्ति अमित मकान को गिरफ्तार करने के लिए क्षेत्र में गुप्तमुखबिरों को काम पर लगाया और सूचना एकत्रित करने के आदेश दिए। गुप्त सूचना मिलने पर एटीएस टीम ने बताए गए स्थान का दौरा किया और पता लगा कि आरोपी व्यक्ति वर्तमान में सी-01 जनकपुरी में रह रहा है। पुलिस ने घोषित आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पूछताछ करने पर अमित माकन ने खुलासा किया कि वह पीर बाबा रोड, ओम विहार फेस-5, उत्तम नगर निवासी है और उस पर हो रहे मुकदमे से बचने के लिए स्थान बदलकर रहता था, ताकि पुलिस उसे पकड़ ना ले। अमित मकान की गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस रिमांड के लिए भेजा गया और टीम आरोपी व्यक्ति से पूछताछ कर रही है अन्य कई अपराधों का खुलासा होने की संभावना बता रही है।


More Stories
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
लुटेरों, झपटमारों और वाहन चोरों पर नॉर्थ जिला पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी