
नई दिल्ली/सिमरन मोर्या/ – आजकल बहुत से लोग हैं जो अपने जॉइंट पेन का सामना कर रहे हैं। बड़े बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चे भी इस समस्या से परेशान हो रहे हैं। वर्तमान में स्त्रियों में यह समस्या अधिक मात्रा में पाई जा रही है। दरअसल आपको जॉइंट के पास कोई चोट लगना, अर्थराइटिस, विटामिन डी या फिर क्रॉनिक बीमारी की वजह से जॉइंट पेन की दिक्कत हो सकती है। बच्चों को खेल-कूद के दौरान लगने वाली चोट भी जोड़ों के दर्द का कारण बन सकती है, जिससे और अधिक एक्टिविटी करने पर यह दर्द बढ़ जाता है। स्त्रियां जोड़ों के दर्द के कारण कुछ काम नहीं कर पाती, चलने फिरने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति को अपने खान-पान में बदलाव करने की जरूरत है।
विटामिन डी की कमी से जोड़ों की हड्डियां घिसने लगती है, जिससे हड्डियों की ग्रीस खत्म हो जाती है। गठिया जैसी बिमारी भी जोड़ों के दर्द का मुख्य कारण है। पुरानी चोंट, मोच या फिर इन्फ्लेमेशन आदि की वजह से घुटने, कोहनी उंगलियों की जॉइंट हड्डियां और टखनों में दर्द होता है।

जोड़ों के दर्द के लिए मेथी दाना
भोजन तो सभी करते हैं लेकिन आपकी रसोई में एक ऐसी सामग्री मौजूद हैं जो आपको प्रतिदिन के सेवन से जोड़ों की दर्दनाक समस्या से छुटकारा दिलवा सकती है। मेथी दाना, जीरा और धनिए का नियमित सेवन आपको ज्वाइंट पेन से राहत दिलवाता है।
मेथी दाने का सही उपयोग
मेथी दाने को फेनुग्रीक सीड्स के नाम से भी जाना जाता है। मेथी दाना बहुत ही गुणकारी और लाभदायक होता है। एक चम्मच मेथी दाना रात भर पानी में भिगोकर रख दें। फिर सुबह खाली पेट वह पानी पी जाए और भीगी हुई मेथी दाने को पीस कर चबा लें। यह आपके जोंडों के दर्द में ही नहीं बल्कि पेट की समस्या के लिए भी बेहद असरदायक है।





More Stories
दिल्ली हाफ मैराथन में बीआरजी का दमखम, 250 से अधिक धावकों ने लिया भाग
प्राकृतिक आहार प्रणाली एनडीएस डिटाॅक्स सेंटर, उचाना का दिल्ली में तीन दिन के स्वास्थ्य शिविर की घोषणा, पंजीकरण प्रारंभ.
ऋषिकेश एम्स में “पाइरेक्सिया” का उद्घाटन हरिद्वार सांसद
BRG एनुअल रन 2026 में 1500 से अधिक धावकों ने लिया भाग
केविन परेरा ने बीआरजी एनुअल रन एक्सपो में पहुंचकर बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान
कैंची धाम इलाके में डेढ़ दर्जन से अधिक विक्रेताओं के खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी