पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कहा- इंडी गठबंधन के सारे नेता बौखला गए है

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 31, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कहा- इंडी गठबंधन के सारे नेता बौखला गए है

मानसी शर्मा /  पश्चिम बंगाल के बारासात जिले के उत्तर 24 परगना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी का अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में NDA की वापसी पक्की देखकर, INDI alliance के सारे नेता बौखला गए हैं। इस इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचारी लोग आजकल मेरे परिवार के बारे में पूछ रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का खुद का परिवार ही नहीं हैं, इसलिए मैं परिवारवाद के खिलाफ बात करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “केंद्र में एनडीए की सरकार की वापसी देख अब इंडी गठबंधन के सारे नेता बौखला गए है इसलिए अब वे मोदी को गालियां देना शुरू कर दिया है। वे आजकल मेरे परिवार के बारे में पूछ रहे हैं। वे कह रहे हैं कि मेरा खुद का परिवार नहीं है इसलिए मैं ‘परिवारवाद’ के खिलाफ बात कर रहा हूं। ये लोग मेरे परिवार के बारे में जानना चाहते हैं। मैं चाहता हूं कि ये ‘परिवारवादी’ हमारी सभा के साक्षी बनें और समझें कि यहां मौजूद सभी लोग मेरा परिवार है।

मेरे देश की बहनें,  यही तो मोदी का परिवार हैं- पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि ” मेरे देश की बहनें,  यही तो मोदी का परिवार हैं।  मोदी के शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण इसी परिवार के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि जब मोदी को कोई कष्ट होता है – तो यही माताएं-बहनें-बेटियां कवच बनकर खड़ी हो जाती हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे काम को देखकर पूरा देश, प.बंगाल और हर माता-बहन कह रही है कि अबकी बार 400 पार, अबकी बार NDA सरकार 400 पार।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox