PUSHPA 2 में होगी बॉलीवुड के ‘खलनायक’ की एंट्री

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

PUSHPA 2 में होगी बॉलीवुड के ‘खलनायक’ की एंट्री

मानसी शर्मा / –  अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2’ का फैंस बेसब्ररी से इंतजार कर रहे हैं। खबर के अनुसार, फिल्म ‘पुष्पा 2’पर काम शुरू हो चुका है। इस फिल्म को साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। फिलहाल, फिल्म को लेकर सभी जानकारी को दबाकर रखा जा रहा है। अब ‘पुष्पा 2’को लेकर ऐसी जानकरी सामने आ रही है जिसकी वजह से फैंस की खुशी अलग लेवल पर चली जाएगी। खबर के अनुसार, ‘पुष्पा 2’ फिल्म में के ‘खलनायक’ की एंट्री होने जा रही है।

संजय दत्त की होगी एंट्री

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त पुष्पा 2 में कैमियो करने वाले हैं। एक्टर इस फिल्म में एक इंफ्लुएंसर का किरदार निभाने वाले हैं। जो स्टोरी लाइन में एक नया मोड़ देने वाला है। बता दें, संजय दत्त के किरदार को लेकर मेकर्स ने अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। एक महीने पहलेपुष्पा के डायरेक्ट सुकुमार ने एक बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े स्टार को शामिल करने का फैसला लिया था। यह खबर आने के बाद आशंका जताई जा रही थी कि मनोज बाजपेयी को पुष्पा 2 के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन बाद में एक्टर मनोज बाजपेयी ने इस खबर को गलत बता दिया था।

अल्लू अर्जुन का वायरल हुआ लुक

साल 2021में ‘पुष्पा द राइस’ में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर सुकुमार ने इस फिल्म को लिखा था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट पर काम चल रहा है। 15 अगस्त 2024 को पुष्पा 2सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अल्लू अर्जुन का पुष्पा 2 से लुक सामने आ चुका है। अल्लू अर्जुन इस लुक में साड़ी पहने हुए नजर आए थे। इसके साथ उन्होंने चेहरे पर नीले-लाल रंग से पेंट किया हुआ था। फहाद फासिल का भी लुक सामने आ चुका है। फैंस इस फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox