द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ के हत्थे चढ़े तीन स्नेचर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ के हत्थे चढ़े तीन स्नेचर

-द्वारका जिला पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल फोन और कार बरामद की

द्वारका/नई दिल्ली/सिमरन मोर्या/ – द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ द्वारा तीन स्नेचर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सड़क पर घूम रहे लोगों का सामान छीनता व उनको नुकसान पहुंचाता था। पुलिस ने आरोपियों से अपराध में उपयोग की गई कार और चोरी किया हुआ मोबाइल फोन बरामद किया।

द्वारका जिला डीसीपी अंकित सिंह ने बताया की स्पेशल स्टाफ को सड़कों पर लोगों का सामान छीन कर भागने वाले तीन स्नेचरों की सूचना मिली।  27 फरवरी को शिकायतकर्ता ने कुछ संदिग्ध व्यक्ति की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि वह मॉर्निंग वॉक पर घूम रहा था तभी अचानक से तीन अनजान व्यक्ति आए और उससे हाथापाई करने लगे। आरोपी व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता को चोट पहुंचाकर और उसका फोन छीन कर वहां से समय रहते भाग गए। डीसीपी अंकित सिंह ने  तुरंत एक्शन लिया और जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने के आदेश दिए। इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक समर्पित टीम तैयार की गई, जिसमें स्पेशल स्टाफ के प्रभारी कमलेश कुमार, एसआई राकेश कुमार, एसआई अनिल, एचसी कुलदीप, एचसी संदीप और सिटी हेमराज शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताए गए स्थान का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान निकालने के लिए वहां पर लोगों से पूछताछ की। क्षेत्र में गुप्तमुखबिरों को भी शामिल किया गया, जिससे आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार किया जाए। टीम को सेक्टर 14 के मेट्रो स्टेशन के पास तीन आरोपियों की गुप्त सूचना मिली। पुलिस अधिकारी तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंचे और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ करने पर आरोपी व्यक्तियों ने अपनी पहचान अश्वनी उर्फ आशु, विशाल उर्फ विशु  ढाका और अंकित फोगाट के रूप में बताई। छानबीन करने पर पुलिस ने आरोपियों से अपराध में उपयोग की गई कर और चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया। आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए खुलासा किया कि वह नशे की हालत में थे और निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने यह अपराध किया। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले को द्वारका नॉर्थ थाने में दर्ज कर लिया गया है और अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox