
झज्जर/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी केके यादव ने कहा कि लोग बिना जानकारी के अवैध निर्माण नहीं करें। यदि वह कोई जमीन खरीदने हैं तो नगर परिषद में आकर संबंधित जमीन का नक्शा, किला नंबर वगैरह देख सकते हैं ताकि वह अवैध रूप से निर्माण नहीं करें।

झज्जर नगर परिषद की टीम में द्वारा वीरवार सुबह बादली रोड पर अवैध रूप से बन रही कॉलोनी पर बुलडोजर चलवा दिया। इससे वहां निर्माण करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। नगर परिषद की टीम वीरवार सुबह स्थित जीवीएम स्कूल के पास पहुंची। यहां आसपास कुछ लोगों ने लगभग 15 से 17 एकड़ के बीच अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की सहायता से यहां पर 8 नींव, बाउंड्री वॉल और एक मकान को तोड़ दिया।

इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी केके यादव ने कहा कि लोग बिना जानकारी के अवैध निर्माण नहीं करें। यदि वह कोई जमीन खरीदने हैं तो नगर परिषद में आकर संबंधित जमीन का नक्शा, किला नंबर वगैरह देख सकते हैं ताकि वह अवैध रूप से निर्माण नहीं करें। यदि कोई अवैध रूप से निर्माण करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





More Stories
बालोर गांव में 54 एकड़ जमीन पर प्रशासन ने लिया कब्जा, मुआवजा न मिलने पर किसानों का विरोध, पेड़ों का बाग उजाड़ने का भी लगाया आरोप
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
BRG एनुअल रन 2026 में 1500 से अधिक धावकों ने लिया भाग
केविन परेरा ने बीआरजी एनुअल रन एक्सपो में पहुंचकर बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी
बाहुबली अल्ट्रा ई-4 में गुलाब सिंह का दमदार प्रदर्शन, 161 किलोमीटर दौड़कर बने ओवरऑल प्रथम उपविजेता