Munawar Faruqui के ऊपर गर्लफ्रेंड नाजिला ने लगाया आरोप… “वो कई सारी लड़कियों के साथ”…

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

Munawar Faruqui के ऊपर गर्लफ्रेंड नाजिला ने लगाया आरोप… “वो कई सारी लड़कियों के साथ”…

मानसी शर्मा / –  Big Boss 17 में जैसे ही आयशा खान की एंट्री हुई तो मानों Big Boss में कोहराम सा मच गया है। क्योंकि Munawar की मुश्किलें दो गुना बढ़ती नजर आ रही है। आयशा खान जो कि न्यू कंटेस्टेंट के बतौर आईं हैं इनका कहना है Munawar उनके साथ तब थे, जब वो किसी और के साथ भी रिलेशनशिप में थे। अब आयशा के इस आरोप के बाद Munawar की मुश्किलें घर की भीतर तो बढ़ ही गई साथ ही इसका असर बाहर भी देखने को मिला।

Munawar की एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला सितांशी ने भी स्टैंड अप कॉमेडियन को लेकर कुछ बड़े बड़े खुलासे किए। दरअसल सोमवार को नजिला अपने इंस्टाग्राम हैंडल में लाइव आईं और आयशा खान के द्वारा दिए किए दावों पर अपना रिएक्शन भी दिया।

आयशा ने अभी हाल ही में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली और दावा किया कि Munawar ने उनके साथ डबल डेटिंग की है। इस पर नाजिला ने लाइव आकर प्रतिक्रिया दी कि उन्हें इस बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी। साथ ही नाज़िला ने ये भी क्लियर किया कि वो स्टैंड अप कॉमेडियन के साथ रिलेशनशिप में नहीं है। नाजिला ने बताया कि वो एक साथ “कई अन्य लड़कियों” के साथ मिलकर उन्हें चीट कर रहे थे।

 नाजिला ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि Munawar और आयशा एक दूसरे के साथ हैं। मुझे एक अलग स्टोरी बताई गई है और मुझे विश्वास दिलाया गया कि उनकी जिंदगी में मैं अकेली लड़की हूं, जिससे वो प्यार करता है। लेकिन मैं गलत थी।

 नाजिला ने ये भी कहा कि यदि आयशा अकेली लड़की होती, तो मैं फिर भी माफी के बारे में सोचती, लेकिन ऐसा नहीं है। काश लोग ये जान सकते कि कैमरे के पीछे क्या चल रहा है। मैं ये चाहती हूं कि लोग ध्यान देना बंद कर दें। आज के एपिसोड को देखने के बाद मेरा Munawar से कोई लेना देना नहीं है।

 नाजिला ने आगे ये भी कहा – “मैं अभी तक शांत इसलिए थी, क्योंकि मैं ये देखना चाहती थी कि वे क्या कहता है और इस पूरे मामले को लेकर कैसा रिएक्शन देता है। ये केवल एक झूठ का पिटारा है और मैं इससे सहमत नहीं हूं। मैं तो लाइव भी नहीं आना चाहती थी, लेकिन चीजें उस लेवल तक चली गईं, जहां मेरा बोलना जरूरी था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox