हाथों में दिखने लग जाए ऐसे लक्षण तो समझिए बढ़ गया है ब्लड शुगर लेवल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हाथों में दिखने लग जाए ऐसे लक्षण तो समझिए बढ़ गया है ब्लड शुगर लेवल

मानसी शर्मा / –  डायबिटीज आजकल ऐसी आम बीमारी बन गई है जो कम उम्र के लोगों को भी अपने चपेट में ले रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि Diabetes के शुरुआती लक्षणों का पता आप अपने हाथों को ध्यान से देखकर भी लगा सकते हैं। क्योंकि जब शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ता तो धीरे धीरे हाथ के रंग में भी ये बदलाव नजर आने लगते हैं। ऐसे में हाथ पर दिखने वाले Diabetes के इन लक्षणों के बारे में अमेरिकन अकादमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एसोसिएशन ( AAD) ने ये जानकारी दी है।

समझिए हाथ में दिखने वाले Diabetes के इन संकेतों के बारे में
स्किन का कलर डार्क हो जाना
Diabetes का ये संकेत हाथों में ज्यादातर कोहनी में ही दिखाई पड़ता है। इसके होने पर तव्चा का रंग डार्क बैंगनी जैसा गहरा हो जाता है। इसे प्री डायबिटीज के लक्षण में से एक माना जाता है जिसे, Acanthosis Nigricans भी कहते हैं।

तव्चा का रंग लाल या ब्राउन हो जाना
जब डायबिटीज की मात्रा शरीर में बढ़ जाती है तो हाथों में लाल अथवा ब्राउन रंग के स्माल स्माल से स्पॉट पड़ना शुरू हो जाते हैं। फिर इसमें धीरे धीरे सूजन भी आने लगती है। इसे Necrobiosis Lipoidica कंडीशन भी कहा जाता है।

स्किन में बार बार इन्फेक्शन हो जाना
यदि आपके स्किन में बार बार इन्फेक्शन हो रहा है और आप इसे अनदेखा कर रहे हैं संभल जाइए और डाक्टर को जरूर दिखाएं। इन्फेक्शन जैसे की तव्चा में जलन, सूजन, खुजली और स्माल पिंपल्स के साथ पानी भी आ सकता है।

मोटी तव्चा हो जाना
यदि आपके हाथ की उंगलियों के आस पास की चमड़ी मोटी हो गई है तो ये भी डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों में से एक है। इसे Digital Sclerosis भी कहा जाता है। इसके होने पर उंगलियां जन भी मोड़ते हैं तो दर्द का अहसास होता है l

हाथ में छाले पड़ जाना
हाथ में छाले पड़ना वैसे तो नॉर्मल है और यदि बार बार आपके हाथों में ये छाले पड़ रहे हैं तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। लेकिन ध्यान में रहे कि शुरुआत में इन छालों में किसी भी तरह का दर्द नहीं होता है। इसलिए एक बार डॉक्टर से जरूर संपर्क कर लें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox