जेवर एयरपोर्ट पहुंचना होगा और आसान, नोएडा में बन रहा नया हाईवे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जेवर एयरपोर्ट पहुंचना होगा और आसान, नोएडा में बन रहा नया हाईवे

मानसी शर्मा / – प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक शहर गौतमबुद्धनगर (Gautam Buddha Nagar) में जल्द ही देश का सबसे बड़ा हाईवे बनकर तैयार हो जाएगा। योगी सरकार ने इसके लिए 50 करोड़ रुपये जारी कर दिए है। इसी तरह फरीदाबाद (Faridabad) को जेवर हवाई अड्डे से जोड़ने के लिए एक प्रमुख राजमार्ग (Highway) का निर्माण चल रहा है। पढ़िए पूरी खबर…

 उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में स्थित देश के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को एनसीआर के बाकी हिस्सों में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद से सीधी कनेक्टिविटी से जोड़ने की तैयारी चल रही है। फरीदाबाद को जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) से जोड़ने के लिए ग्रीन हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। बल्लभगढ़ से इसके हाईवे का काम भी शुरू कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके लिए 50 करोड़ रुपये भी आवंटित कर दिए है।

ग्रीन हाईवे बनाने की तैयारी
फरीदाबाद सेक्टर 65 से नोएडा एयरपोर्ट (Noida Airport) तक ग्रीन हाईवे बनाया जाएगा। यह 6 लेन का होगा। सेक्टर-65 में पिलर बनाने के लिए पाइलिंग का काम शुरू कर दिया गया है। यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड, केजीपी और यूपी में यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से हवाई अड्डे तक पहुंचेगा। इस दौरान यह 12 गांवों से होकर गुजरेगी। यह सेक्टर-117, 118, 122, 123 से भी गुजरेगा। पूरा ग्रीन हाईवे 31 किमी लंबा होगा। सिर्फ 7 किलोमीटर यूपी में और 24 किलोमीटर हरियाणा में होगा। 24 किमी में से 8 सड़क एलिवेटेड होगी। एनएचएआई के डीजीएम एसके बंसल ने बताया है कि आने वाले दिनों में काम में तेजी लाई जाएगी।

यूपी सरकार ने 50 करोड़ रुपये का बजट किया आवंटित
यूपी सरकार (UP Government) ने इसके लिए 50 करोड़ रुपये का बजट आवंटित कर दिया है। इस पर तेजी से काम शुरू होने की उम्मीद है। इसमें एक एलिवेटेड सेक्शन भी होगा जिसके लिए गर्डर और स्लैब की प्रीकास्टिंग का काम चल रहा है। गौरतलब है कि हरियाणा में करीब 8 किलोमीटर का सेक्शन एलिवेटेड होगा। दोनों तरफ सर्विस रोड का निर्माण कराया जाएगा। इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा गया है। अनुमति मिलते ही एलिवेटेड रोड के काम में भी तेजी आ जायेगी।

2024 में इसका उद्घाटन किया होने की संभावना
जेवर में बन रहे एयरपोर्ट का नाम फिलहाल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो मार्च 2024 में इसका उद्घाटन किया जाएगा। यह हवाई अड्डा इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकल्प के रूप में भी काम करेगा। एयरपोर्ट की लागत करीब 30 हजार करोड़ रुपये है. इसमें 4 टर्मिनल और 6 रनवे हैं। हवाई अड्डे का कुल क्षेत्रफल 1334 हेक्टेयर है। इसे टाटा प्रोजेक्ट्स द्वारा बनाया जा रहा है। यह भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox