प्रोटीन से भरपूर है ये ड्राई फ्रूट चिलगोजा, सावधानी से करे सेवन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रोटीन से भरपूर है ये ड्राई फ्रूट चिलगोजा, सावधानी से करे सेवन

-जितना फायदा उतना नुकसान भी, मगर 5 तरह के लोगों के लिए है जहर

हेल्थ/शिव कुमार यादव/- हर किसी को स्वस्थ रहने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। लोग सब्जियों, फलों व ड्राई फ्रूट में प्रोटीन की तलाश करते हैं। कुछ लोग दवाईंयां खाकर भी प्रोटीन की कमी को पूरा करने की कोशिश करते हैं लेकिन प्राकृतिक रूप से जितना प्रोटीन चिलगोजा ड्राई फ्रूट में होता है उतना और चिजों में नही पाया जाता है। चिलगोजा ड्राई फ्रूट के जितने फायदे है, उतना ही यह नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए इसका सेवन आंख मूंद कर नहीं करना चाहिए। सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह 5 तरह के लोगों के लिए जहर का भी काम कर सकता है।

प्रोटीन का खजाना है चिलगोजा
प्रोटीन से भरपूर चिलगोजा अंग्रेजी में पाइन नट्स कहलाता है। ये पोषण के मामले में कई सारे ड्राई फ्रूट्स का बाप माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, विटामिन ए, विटामिन के, पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स, मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, कोलीन, आयरन, जिंक, कैल्शियम जैसे अनेक न्यूट्रिएंट्स हैं। यह फूड शरीर को कमजोरी और थकान आदि कई समस्याओं से बचाने में मददगार हो सकता है।

मगर इन लोगों के लिए जहर
चिलोगाज जैसे नट्स एलर्जी भी कर सकते हैं। अमेरिकन कॉलेज ऑफ एलर्जी, अस्थमा एंड इम्यूनोलॉजी के मुताबिक इसे खाने से हल्की से लेकर खतरनाक एलर्जी तक हो सकती है। कुछ मामलों में यह जानलेवा एनाफिलेक्सिस भी हो सकती है और सांस व धड़कन रुक सकती है।

दिल तक नहीं पहुंचेगा खून
अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल है तो पाइन नट्स को ज्यादा ना खाएं। इसमें हेल्दी फैट्स समेत बहुत सारा फैट होता है, जो शरीर में पहुंचकर खून में मौजूद वसा को बढ़ाता है। दिल के मरीजों को इन्हें खाने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।

ब्लोटिंग से परेशान लोग
नट्स पचाने में भारी होते हैं, इस वजह से कुछ लोगों को इससे गैस, ब्लोटिंग और पेट दर्द की समस्या बढ़ सकती है। जिन लोगों को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिजीज या कमजोर डायजेशन की शिकायत है, उन्हें अचानक से इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

वजन कम करने वाले लोग
चिलगोजा हेल्दी होने के साथ हाई कैलोरी फूड होता है, जिसका सेवन आपका वजन बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं या करना चाहते हैं तो डाइट में इस सूखे मेवा की मात्रा कंट्रोल में रखें।

ओमेगा सप्लीमेंट लेने वाले लोग
दिमाग और दिल को हेल्दी बनाने के लिए ओमेगा सप्लीमेंट का सेवन किया जाता है। लेकिन आप इनके साथ ज्यादा मात्रा में चिलगोजा खाने की गलती ना करें। इससे शरीर में ओमेगा फैटी एसिड का लेवल खतरनाक हो सकता है और खून पतला या ब्लीडिंग हो सकती है।

चिलगोजा के फायदों को ना भूलें
चिलगोजा या पाइन नट्स को सही तरीके और मात्रा में खाने से ना सिर्फ इन संभावित नुकसानों से बचाव होता है, बल्कि डायबिटीज, हार्ट हेल्थ और ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाया जा सकता है। ध्यान रखें कि यह पोषण से भरा है जो आपकी हर समस्या का हल बन सकता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox