
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश भर में 11 सितंबर से 2 अक्तुबर तक वलाये जा रहे स्वच्छता अभियान व सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रधानमंत्री के अभियान को सफल बनाने के लिए नजफगढ़ निगम जोन के नजफगढ़, रोशनपुरा, गोपालनगर व ईस्सापुर वार्ड के पार्षदों ने पूरी तरह से कमर कस ली है और अपने-अपने वार्डों में लोगों को जागरूक करने के लिए जुट गये हैं।
रोशनपुरा वार्ड के पार्षद एवं दक्षिणी दिल्ली निगम के पूर्व उपमहापौर सतपाल मलिक, नजफगढ़ वार्ड की पार्षद मीना यादव, गोपालनगर से अंतिम गहलोत व ईस्सापुर वार्ड से पार्षद सुमन डागर ने अपने-अपने वार्ड में सिंगल यूज प्लास्टिक व स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को इसका महत्व बता रहे है। सभी पार्षद जहां स्कूलों में जाकर स्वच्छता का निरिक्षण कर रहे है वहीं स्कूली बच्चों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर जागरूक करने का काम भी कर रहे है। कुछ पार्षद तो वार्डों में नुक्कड़ सभाओं के जरीये लोगों तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश पंहुचा रहे है। साथ बच्चों को इस अभियान से जोड़कर घर-घर तक इस संदेश को पंहुचाने का प्रयास भी कर रहे है। इस अवसर पर पार्षद सतपाल मलिक ने बताया कि बच्चे जिस काम से जुड़ जाये तो वह काम कभी असफल हो ही नही सकता। बच्चे अपने पास-पड़ोस व परिजनों को इस काम के लिए अच्छी तरह से समझा सकते है। क्यांकि बच्चों की बात सभी मान लेते हैं। साथ ही लोगों को यह भी समझाया जा रहा है कि प्लास्टिक को गीले व सूखे कूड़े से अलग रखे ताकि उसे रिसाइकिल किया जा सके और कूड़े से खाद बनाई जा सके। जहां पार्षद इस अभियान को सफल बनाने के लिए जुटे हुए है वहीं लोग भी अब सिंगल यूज प्लास्टिक को ना कहने लगे है। वहीं प्रशासन की सख्ती से दूकानदार भी अब सिंगल यूज प्लास्टिक की थैलियां ग्राहकों को नही दे रहे है, कुछ दूकानदार तो ग्राहकों को घर से थैला लाने की भी सलाह दे रहे हैं।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
कुतुब विहार में जहरीली गैस का कहर, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से ठेकेदार की मौत
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
देशभर में सबसे प्रदूषित ग्रेटर नोएडा, AQI पहुंचा 357 के पार, जहरीली हवा से सांसों पर संकट
टैक्सी से करते थे ड्रग डिलीवरीः पति-पत्नी गिरफ्तार, बच्चे से कराते से तस्करी, हेरोइन बरामद
एक्टर दिलजीत दोसांझ के शो पर घमासान… BJP का AAP पर पलटवार, ओछी राजनीति का आरोप