नजफगढ़ में अब सीसीटीवी की जद में होगी कालोनियों की सुरक्षा व्यवस्था

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में अब सीसीटीवी की जद में होगी कालोनियों की सुरक्षा व्यवस्था

सीसीटीवी कैमरा लगाते हुए नजफगढ़ विधायक व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- कालोनियों में बढ़ती चोरी की वारदातों व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ तथा चेन स्नेचिंग की घटनाओं से कालोनीवासियों को बचाने के लिए नजफगढ़ की कालोनियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का सरकार ने काम शुरू कर दिया है। अब कालोनियों की सुरक्षा सीसीटीवी कैमरों की जद में होगी जिससे लोगों सुरक्षित वातावरण मिल सके।

नजफगढ़ विधायक व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने नंदा एंक्लेव व गोपालनगर कालोनियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना का शुभारंभ किया। मंत्री श्री गहलोत ने सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की और कालोनीवासियों को इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सौंपी। इस अवसर पर श्री गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार ने जो कहा है उसे पूरा किया है। नजफगढ़ में पेयजल व्यवस्था से लेकर बिजली, शिक्षा व खेलों के साथ-साथ नये परिवहन डिपों तथा डिसपैंसरियों की व्यवस्था की है। आज बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ खेलों में भी अपना दम दिखा रहे हैं। महिलाओं व स्कूली बच्चियों के लिए यात्रा को पूरी तरह से फ्री कर दिया गया है। नजफगढ़ में जमीनों की रजिस्ट्री के आफिस के साथ-साथ मोटर रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी भी बन रही है। जो जल्द काम शुरू कर देगी। नंदा एंक्लेव व गोपालनगर के निवासियों ने विधायक के इस कार्य पर उनका आभार व्यक्त किया। हालांकि अभी तक किसी भी आपराधिक घटना को लेकर पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी लेकिन अब कालोनियों में सीसीटीवी लग जाने के बाद पुलिस को जांच में काफी राहत मिलेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox