
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- नये यातायात नियमों के लागू होने व पुलिस द्वारा कार्यवाही करने के चलते वाहन चालक अपने वाहनों के जरूरी कागजातों को लेकर सतर्क हो गये है। हालांकि अभी तक प्रदुषण जांच सर्टिफिकेट को लेकर लोग काफी लापरवाह बने हुए थे लेकिन अब नये नियम के डर से वाहन प्रदुषण जांच केंद्रों पर प्रदुषण जांच कराने के लिए वाहनों की भीड़ लगी हुई है।
नजफगढ़ में पिछले एक सप्ताह से नये नियमों को लेकर चल रही कार्यवाही से लोग पूरी तरह डर गये हैं। हालांकि जो वाहन चालक अभी से चालान से डरते तक नही थे और पुलिस को सौ रूपये का चालान देकर यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाने से नही चूकते थे वही लोग आज पूरी तरह से बदल गये हैं और यातायात नियमों का पालन करने लगे हैं। हालांकि अभी भी कुछ लोग यातायात नियमों को लेकर उलटी-सीधी बातें कर रहे हैं। लेकिन पुलिस की सख्ती को देखकर ऐसे लोग भी अब अपना नजरिया बदल रहे हैं। वहीं नजफगढ़ लोग अब अपने वाहनों के कागजात पूरे करने में जुट गये है। यहां तक की जो लोग कभी अपने वाहनों की प्रदुषण जांच कराना जरूरी नही समझते थे वही लोग अब प्रदुषण जांच केंद्रों पर लाईनों में लगे दिखाई देते हैं। जिससे प्रदुषण जांच केंद्रों पर भारी लाईन लगी हुई है। इस संबंध में यश फिलिंग स्टेशन पर बने प्रदुषण जांच केंद्र के कर्मचारी विनोद कुमार ने बताया कि यातायात के नये नियमों ने उनका धंधा काफी बढ़ा दिया है। कुछ दिन पहले तक वह इस काम को छोड़ने की सोच रहे थे लेकिन अब रोजाना सौ से ज्यादा वाहन जांच के लिए आ रहे है। वहीं पुलिस अधिकारियों की माने तो नये नियम से पर्यावरण को स्वच्छ रखने में काफी मदद मिलेगी। वाहन चालक भी अब अपने अधिकारों व वाहनों के कागजों को लेकर काफी सजग दिख रहे हैं।





More Stories
क्लाइमेट चेंज का समाधान केवल भारत के पास है: मामा नटुंग
दिल्ली: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर पुलिस का शिकंजा, करावल नगर में 221 किलो संदिग्ध घी बरामद, एक गिरफ्तार
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद: पुलिस और बावरिया गिरोह की मुठभेड़, एक लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र ढेर; तीन पुलिसकर्मी भी घायल
नजफगढ़ ड्रेन में मिला युवक का शव, हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन चक्र के तहत वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद