

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- सड़कों पर रोजाना होने वाले हादसों से बचाव के लिए व लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए नजफगढ़ की महिलाओं ने बाईक रैली निकाली। इस रैली में 150 से ज्यादा मोटर साइकिल, स्कूटी व स्कूटरों पर यातायात के नियमों के सलोगन लिखे बैनर लेकर महिलाओं ने करीब पांच किलोमीटर लंबी रैली निकाली। जो बीडीओं ऑफिस से शुरू होकर नजफगढ़ फिरनी से होती हुई एसडीएम कार्यालय पर संपन्न हुई।
रैली के माध्यम से महिलाओं ने नजफगढ़ वासियों को न केवल सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया बल्कि लोगां को यह भी विश्वास दिलाया की यातायात के नये कानून हमारी सुरक्षा के लिए हैं। इस रैली का आयोजन नजफगढ़ की संस्था पराक्रम ने किया जिसके साथ यातायात पुलिस व दूसरे एनजीओ की महिलाओं ने भी भाग लेकर अपना सहयोग दिया। रैली को डा. नीरज वत्स व यातायात पुलिस के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में टीम के सदस्य अनुपम मिश्रा, डा. संजय पराशर, पंकज कलकल, रितू गुप्ता, शोभा कंवर, ललीता मलहान व डा. शिक्षा वत्स ने अपने संगठनों के सदस्यों के साथ पूरा सहयोग दिया। इस संबंध में नजफगढ़ टीआई यशपाल यादव ने बताया कि यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सामाजिक संगठनों की महिलाओं ने जो सहयोग किया है, वह सराहनीय है। रैली से हालांकि फिरनी से गुजरने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लेकिन यातायात पुलिस ने परिवहन व्यवस्था को बिगड़ने से बचाने के लिए एक तरफ के मार्ग को सुचारू रूप से चलाये रखा। जिसकारण लोगां को गुजरने में तकलीफ कम हुई और उन्हे यातायात के नियमों को भी जानने का मौका मिला। रैली के समापन पर डा. वत्स ने सभी का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।





More Stories
क्लाइमेट चेंज का समाधान केवल भारत के पास है: मामा नटुंग
दिल्ली: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर पुलिस का शिकंजा, करावल नगर में 221 किलो संदिग्ध घी बरामद, एक गिरफ्तार
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद: पुलिस और बावरिया गिरोह की मुठभेड़, एक लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र ढेर; तीन पुलिसकर्मी भी घायल
दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगा रूट, यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट
नजफगढ़ ड्रेन में मिला युवक का शव, हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार