सिंगल यूज प्लास्टिक पर फैले भ्रम को एसडीएम ने किया दूर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सिंगल यूज प्लास्टिक पर फैले भ्रम को एसडीएम ने किया दूर

व्यापारियों के साथ बैठक करते हुए नजफगढ़ एसडीएम सतीष कुमार गुप्ता

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- नजफगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर व्यापारियों में फैले भ्रम को दूर करने के लिए नजफगढ़ एसडीएम सतीश कुमार गुप्ता ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर श्री गुप्ता ने जहां व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा लगाई गई पाबंदियों के बारे में बताया वहीं व्यापारियों को 50 माईक्रोन से ऊपर की थैलियों का इस्तेमाल करने की सलाह दी। साथ ही उन्होने व्यापारियों के सवालों का भी जवाब दिया। बैठक में व्यापारियों ने भी प्रशासन को भरोसा दिलाया की बाजार से लेकर कॉलोनियों की दूकानों तक कोई भी दूकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नही करेगा।
व्यापारियों के साथ बैठक के दौरान एसडीएम गुप्ता ने कहा कि देश में बढ़ते प्रदुषण को लेकर सभी सरकारी एजेंसियां काफी चिंतित है। जिसपर नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल ने आदेश जारी का सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर तुरन्त प्रभाव से रोक लगा दी है। उन्होने बताया कि प्लास्टिक के ग्लास, चम्मच, थाली व थर्माकोल से बने बर्तन एवं मल्टी लेयड प्लास्टिक के बर्तन आदि के इस्तेमाल पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। साथ ही उन्होने बताया कि 50 माइक्रोन या इससे ऊपर की सिंगल यूज प्लास्टिक की थैलियों का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे नीचे की थैलियों का प्रयोग पूरी तरह से बंद है। उन्होने कहा कि मूर्ति का निर्माण भी इको ग्रीन पदार्थों से होना चाहिए, उनमें किसी भी तरह के कैमिकल का प्रयोग नही किया जा सकता। साथ ही उन्होने जानकारी दी की बाजार में प्लास्टिक थैलियों की जांच के लिए मशीने आ गई है। और जल्द ही बाजारों में अधिकारी जाकर इस सब की जांच करेंगे। इसलिए जुर्माने व कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए सभी दूकानदार एनजीटी के आदेषों का पालन करें। इस अवसर पर मार्किट कमेटी के प्रधान हरेन्द्र सिंघल ने सभी दूकानदारों की तरफ से सिंगल यूज प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल नही करने का भरोसा प्रशासन को दिलाया। इस बैठक में नजफगढ़ व आसपास के बाजारों के करीब सौ से अधिक दूकानदारों ने भाग लिया। जिसमें भरत बजाज, सुरेन्द्र छिल्लर, विक्की ढ़ीगंरा, रामकुमार डागर, रमेश चौधरी व संजय सीए ने दूकानदारों की तरफ से एसडीएम से सवाल जवाब किये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox