सनातन को खत्म करने की बात कमल हासन को लगती है बेवजह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सनातन को खत्म करने की बात कमल हासन को लगती है बेवजह

-सनातन के खिलाफ बोलने वाले उदयनिधि के बचाव में उतरे कमल हासन -बोले-एक बच्चे को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है

चेन्नई/शिव कुमार यादव/- सनातन धर्म के खिलाफ दो बार बोल चुके तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की हर तरफ निंदा हो रही है लेकिन अब मशहूर अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने उदयनिधि का बचाव किया है और कहा है कि सनातन विवाद में एक बच्चे को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। अब उनके इस बयान पर भी लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि कमल हासन को सनातन धर्म बेवजह दिखाई देता है। कमल हासन ने ये भी कहा कि हम लोगों को सनातन के बारें में पेरियार से पता चला।  

क्या बोले कमल हासन
एक कार्यक्रम के दौरान कमल हासन ने कहा कि ’एक बच्चे को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उसे सनातन के बारे में सिर्फ बोल दिया। उसके पूर्वजों ने भी सनातन पर बोला है। पेरियार ने ही हमें सनातन के बारे में बताया था।’ कमल हासन ने कहा कि पेरियार  एक समय मंदिर में पूजा किया  करते थे और अपने माथे पर तिलक भी लगाते थे।
          कमल हासन ने कहा कि ’पेरियर, एक समय वाराणसी के एक मंदिर में रहते थे और वहां पूजा-पाठ किया करते थे और अपने माथे पर तिलक लगाते थे। अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके अंदर कितना गुस्सा था कि उन्होंने ये सब त्याग करके लोगों की सेवा के लिए काम किया। उन्हें अहसास हुआ कि लोगों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। अपने जीवन के अंतिम समय में भी वह समाज के लिए जिए।’ उन्होंने कहा कि ना तो डीएमके ना ही कोई अन्य राजनीतिक पार्टी यह दावा कर सकती है कि पेरियार उनके हैं बल्कि पूरा तमिलनाडु, पेरियार को अपना मानता है।

उदयनिधि स्टालिन के बयान पर हुआ था हंगामा
बता दें कि बीती 2 सितंबर को एक कार्यक्रम में बोलते हुए तमिलनाडु की डीएमके सरकार के मंत्री और सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही थी। उन्होंने सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया आदि बताया था।  स्टालिन ने कहा कि कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता बल्कि उन्हें खत्म करना पड़ता है। हम डेंगू, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते बल्कि उन्हें खत्म करना पड़ता है, इसी तरह सनातन को खत्म करने की जरूरत है। उदयनिधि ने कहा था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है। उदयनिधि स्टालिन के बयान पर खूब हंगामा हुआ था। भाजपा ने इसे लेकर स्टालिन पर तीखा हमला बोला था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox