दिल्ली में बिक रही खरखौदा के ठेकों की शराब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में बिक रही खरखौदा के ठेकों की शराब

-मोटे कमीशन के लालच में शराब तस्करों को ठेका कर्मी दे रहे हैं शराब

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- बाहरी जिला में हरियाणा की अवैध शराब की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए स्पेशल स्टॉफ पुलिस ने अवैध शराब की एक बड़ी खेप के जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने अवैध शराब की खेप लेकर आए एक तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी की पहचान सोनीपत हरियाणा के जयदीप उर्फ मोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6500 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की है। जयदीप से पूछताछ में पता चला की वह यह शराब हरियाणा के खरखौदा के शराब ठेकों से लेकर आता है। अब पुलिस खरखौदा के ठेकों पर कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में रोजाना हरियाणा की करीब तीस लाख रुपये से ज्यादा की अवैध शराब का कारोबार हो रहा है।
                 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसीपी अरुण कुमार चौधरी के निर्देशन में इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार की देखरेख में पुलिस टीम संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिये बदमाशों पर निगाह रखे हुए हैं।  बीते शुक्रवार को आरोपी जयदीप द्वारा मारुति सुजुकी सुपर कैरी वाहन में हरियाणा की शराब की खेप पीरागढ़ी चौक से पीतमपुरा की ओर लाने की पुख्ता सूचना मिली थी। एएसआई राजकुमार,हेड कांस्टेबल पवन,ओमबीर और मोहित को आरोपी को पकडऩे का जिम्मा सौंपा गया।
                 पुलिस टीम ने  पीरागढ़ी चौक से पीतमपुरा के बीच घेराबंदी की। टाटा पावर स्टेशन, पीतमपुरा के पास वाहनों की जांच शुरू की। करीब साढे चार बजे वेस्ट एन्क्लेव रेड लाइट साइड से आरोपी को मारुति सुजुकी सुपर कैरी वाहन के साथ आते देखकर रोका। वाहन की जांच करने पर शराब की खेप जब्त की। आरोपी पहले भी आधा दर्जन वारदातों में शामिल रहा है।
                 पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी हरियाणा के खरखौदा से शराब की खेप लाता है और मंगोलपुरी और उसके आसपास चार से पांच जगहों पर शराब की सप्लाई करता है। हरियाणा शराब की दिल्ली में अत्याधिक मांग होने पर अब खरखौदा के ठेके वाले तस्करों से कमीशन लेकर शराब की खेप दिया करते हैं। जिनसे उनकी शराब पहले से ज्यादा बिकती है और उनको कमीशन भी मोटा मिल रहा है। ऐसे में अब पुलिस हरियाणा पुलिस की मदद से ऐसे ठेके वालों को पकडऩे करने की कोशिश कर रही है।  

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox