अमृतपाल का समर्थन या विरोध पर अमृतसर में अकाल तख्त पर मीटिंग शुरू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमृतपाल का समर्थन या विरोध पर अमृतसर में अकाल तख्त पर मीटिंग शुरू

-एचएसजीपीसी सदस्य भी बैठक में पहुंचे, श्री अकाल तख्त में पहुंचे सिख संगठनों के सदस्य और श्रद्धालु

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/अमृतसर/शिव कुमार यादव/- श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की तरफ से पंजाब में बन रहे हालातों को लेकर आज बुलाई गई बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक में 60 से 70 सिख संगठनों को बातचीत का न्योता दिया गया है। इसमें संगठनों के सदस्यों के साथ-साथ हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के सदस्य भी पहुंचे हैं।
                   खास बात है कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में इस बार किसी भी राजनीतिक पार्टी को नहीं बुलाया गया है। सिर्फ बुद्धिजीवी, सिख धार्मिक संगठनों को इसका न्योता दिया गया है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह का कहना है कि जिस तरह बड़े स्तर पर पंजाब में कार्रवाई हुई और सिखों को पकड़ा गया, यह चिंता का विषय है। बुद्धिजीवियों, सिख धार्मिक संगठनों के नुमाइंदों को बुलाया गया है। बैठक में पंजाब के हालातों और इसे बेहतर करने पर विचार किया जाएगा। इस बैठक में सुझाव लिए जाएंगे और फिर एक रूप-रेखा तैयार की जाएगी।

रजनीतिक पार्टियों से बैठक का राजनीतिकरण
ज्ञानी हरप्रीत सिंह का कहना है कि इस बैठक में खासतौर पर राजनीतिक पार्टियों को न्योता नहीं दिया गया। राजनीतिक पार्टियों को बुलाने से बैठक का राजनीतिकरण हो जाता है, जो हालातों को देखते हुए ठीक नहीं है। इसमें सिर्फ धार्मिक व बुद्धिजीवी ही अपने विचार रखेंगे।

अमृतपाल को दे चुके सरेंडर करने का सुझाव
ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने दो दिन पहले ही अमृतपाल सिंह को सरेंडर करने का सुझाव दिया था। उनका कहना था कि अमृतपाल को सरेंडर करके अपना पक्ष रखना चाहिए। वहीं उन्होंने सरकार से पंजाब के पकड़े गए युवाओं से हमदर्दी रखने की भी सलाह दी थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox