गोवा के जंगलों में लगी आग बुझायेंगे नौसेना के हेलीकॉप्टर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गोवा के जंगलों में लगी आग बुझायेंगे नौसेना के हेलीकॉप्टर

-गोवा के महादेई वाइल्डलाइफ सेंचुरी में लगी है आग, रक्षा मंत्रालय मदद के लिए आया आगे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पणजी/भावना शर्मा/- गोवा के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए रक्षा मंत्रालय आगे आया है। रक्षा मंत्रालय ने यह जिम्मेदारी भारतीय नौसेना को सौंपी है जिसकी मदद से नेवी के कई हेलीकॉप्टर ’लार्ज एरिया एरियल लिक्विड डिस्पर्सन इक्विपमेंट’ के साथ कई उड़ान भरेंगे। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बता दें कि गोवा के महादेई वाइल्डलाइफ सेंचुरी में आग लगी है। गोवा को उत्तर पूर्वी इलाके में स्थित यह सेंचुरी कर्नाटक की सीमा पर स्थित है और यहां बीते छह दिनों से आग लगी हुई है।
                 

बता दें कि काफी समय से सेंचुरी में लगी आग अब सेंचुरी के कई हिस्सों में फैल चुकी है, जिसके बाद नौसेना की मदद लेने का फैसला किया गया। भारतीय नौसेना के गोवा नेवल एरिया ने ट्वीट कर बताया कि स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए नौसेना के हेलीकॉप्टर गुरुवार को भी उड़ान भरेंगे। सात और आठ मार्च को भी भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर्स ने उड़ान भरी थी। कोरटेलिम और मोरलेम जैसे इलाकों में लगी आग बुझाने के लिए करीब 17 टन पानी का आग पर छिड़काव किया गया था लेकिन अभी तक आग काबू में नहीं आ सकी है।
                  नौसेना ने बताया कि विशेष लार्ज एरिया एरियल लिक्विड डिस्पर्सन इक्विपमेंट गियर का इस ऑपरेशन में इस्तेमाल किया जा रहा है और इन्हें मुंबई और कोच्चि से मंगवाया गया है। अभी तक नौसेना के हेलीकॉप्टर्स ने आग बुझाने के लिए 26 फेरे लगाए हैं। हेलीकॉप्टर नजदीक के पानी के स्त्रोत से पानी भरकर आग से प्रभावित क्षेत्र में इसका छिड़काव कर रहे हैं। जिस जगह आग लगी है, वह मुश्किल जगह है और बहुत ज्यादा गहराई होने की वजह से वहां ऑपरेशन चलाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।


                  गोवा के वन मंत्री विश्वजीत राने ने दावा किया है कि यह आग किसी व्यक्ति द्वारा लगाई गई प्रतीत हो रही है। राने ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि उनका विभाग इस मामले की जांच करा रहा है कि कहीं वन विभाग के गार्ड ने अपनी ड्यूटी में लापरवाही नहीं बरती, जिसकी वजह से यह आग लगी।  

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox