गैंगस्टर एक्ट के आरोपी पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह की 237 करोड़ की संपत्ति कुर्क

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गैंगस्टर एक्ट के आरोपी पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह की 237 करोड़ की संपत्ति कुर्क

-सपा के पूर्व विधायक के 39 विला, 100 फ्लैट्स, 23 लग्जरी गाड़ियों समेत 237 करोड़ की संपत्ति कुर्क

यूपी/- समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. झांसी की पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के आरोपी पूर्व विधायक की 237 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है। झांसी के एसएसपी राजेश एस के अनुसार, 23 लग्जरी गाड़ियां, 39 और 100 फ्लैट समेत 237 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। साथ ही 10 बैंक खातों को भी सीज किया गया है।  इसमें उनकी आरटीओ ऑफिस के पास बनी आलीशान कोठी, स्पेस मून सिटी कॉलोनी के विला, फ्लैट भी शामिल है।
            बता दें, पिछले दिनों पुलिस अभिरक्षा से कुख्यात अपराधी लेखराज सिंह यादव को छुड़ाए जाने की साजिश रचने के आरोप में उन्हें जेल भेजा गया है। 26 दिसंबर को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने झांसी जेल में उनसे मुलाकात भी की थी.

एक साथ टीमों ने की कुर्की की कार्रवाई
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव 26 सितंबर से जेल में बंद हैं। मंगलवार दोपहर को एक साथ कई टीमों ने कुर्की की. कार्रवाई की। एसएसपी राजेश एस ने बताया कि दीपनारायण सिंह यादव ने अपराध से संपत्ति अर्जित की है। उस संपत्ति को आज कुर्क किया गया है। इसमें उनका आरटीओ ऑफिस के पास बनी कोठी, स्पेस मूनसिटी में 100 प्लैट, 39 विला, वनगुवां की जमीन और मैरी का प्लाट कुर्क किया गया है। इसके अलावा लग्जरी गाड़ियां, ट्रैक्टर, जेसीबी समेत 23 वाहन जब्त किए गए हैं। दीपनारायण के 10 बैंक खातों को भी सीज किया गया है. जिनमें अभी लगभग 30 लाख रुपए हैं. आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

लंबा चौड़ा है दीपनारायण सिंह का आपराधिक इतिहास
दीपनारायण सिंह के खिलाफ झांसी के कई थानों में 58 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. जिस में हत्या, डकैती, जान से मारने की कोशिश, और अपहरण शामिल हैं.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox