
गुरूग्राम/- 31वी हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलीट चौम्पियनशिप 24 और 25 दिसंबर को ताऊ देवीलाल स्टेडियम, गुडगाँव मे कराई गई जिसमे पुरे हरियाणा स्टेट के सभी जिलो से खिलाडियो ने हिस्सा लिया। दीपक छिल्लर ने बताया बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के 12 धावको ने हिस्सा लेकर 10 मेडल अपने नाम किए।

महिलाओ मे डा किरण छिल्लर ने हैमर थ्रो मे प्रथम स्थान (गोल्ड), 5000 मीटर वाक मे गोल्ड, 100 मीटर दौड मे दुसरा स्थान (सिल्वर )हासिल किया और साथ ही डॉ किरण छिल्लर को गेस्ट ऑफ आनर ट्रॉफी से भी नवाजा गया। साथ ही सभी महिलाओं को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

-उर्मिला डबास ने 800 मीटर प्रथम स्थान (गोल्ड), 5000 मीटर मे प्रथम स्थान (गोल्ड)।
-धर्मवीर सेन ने 35 वर्ष की आयु मे 100 मीटर मे तृतीय स्थान (कास्य)और लम्बी कुद मे दुसरा स्थान (सिल्वर)।
-वही धर्मवीर सैनी ने 45 वर्ष की आयु 400 मीटर मे दुसरा स्थान (सिल्वर) ओर 5000 मी मे चौथा स्थान हासिल किया।
-सिकंदर लाम्बा ने 800 मीटर मे 35 वर्ष की आयु मे दुसरा स्थान (सिल्वर) ओर 5000 मीटर मे तृतीय स्थान (कास्य )पदक।
800 मीटर दीपक ने प्रथम स्थान 35 वर्ष की आयु मे गोल्ड प्रवीन सांगवान ने 5000 मीटर मे चौथा स्थान वही सतपाल रायका ने पाँचवा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर दीपक छिल्लर एवं डॉ किरण छिल्लर को गेस्ट ऑफ आनर ट्रॉफी से भी नवाजा गया।
सभी टाप थ्री खिलाडी अब नेशनल खेलने 14 से 18 फरवरी मे कोलकत्ता जाएगे बहादुरगढ रर्नस ग्रुप और बहादुरगढ शहर के लोगो ने ढेर सारी शुभकामनाए दी





More Stories
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल
दिल्ली हाफ मैराथन में बीआरजी का दमखम, 250 से अधिक धावकों ने लिया भाग
नेशनल स्कूल गेम्स के लिए दिल्ली के 28 खिलाड़ियों का चयन, छतरपुर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
BRG एनुअल रन 2026 में 1500 से अधिक धावकों ने लिया भाग
बाहुबली अल्ट्रा ई-4 में गुलाब सिंह का दमदार प्रदर्शन, 161 किलोमीटर दौड़कर बने ओवरऑल प्रथम उपविजेता