बीएसएफ सीमा भवानी ने बनाया लॉंगेस्ट स्टैंडिंग राइड का लिम्का वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीएसएफ सीमा भवानी ने बनाया लॉंगेस्ट स्टैंडिंग राइड का लिम्का वर्ल्ड रिकॉर्ड

-छावला स्थित बीएसएफ परेड ग्राउंड में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली/- देश की सीमाओं की रक्षा करने वाली सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) हर क्षेत्र में महिलाओं को समान अवसर देती है। इनफिल्ड 350 सीसी डेयरडेविल बाइकर ग्रुप देश ही नहीं पूरी दुनिया में अपने मोटर साइकिल करतबों के लिए जानी जाती है। इसी तर्ज पर सीमा भवानी ग्रुप बनाया गया है, जिसमें सभी बाइकर महिला होती है। उस ग्रुप ने मोटरसाइकिल सवारी का नया रिकॉर्ड बनाया है। जिसमें 350 सीसी इनफिल्ड मोटर साइकिल पर लगातार 6 घंटे 3 मिनट 3 सेकंड तक राइड की है, जोकि एक नया सोलो लिम्का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
            बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को छावला स्थित वाधवा पैरेड ग्राउंड में सीमा भवानी की कैप्टन इंस्पेक्टर हिमांशु सिरोही ने यह नया कीर्तिमान कायम किया है। इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल ने कुल 178.6 किलोमीटर की दूरी तय की। गौरतलब हो कि दो दिन पहले ही पहले ही बीएसएफ की डेयरडेविल बाइकर टीम ने मोटरसाइकिल पर 12 फीट 9 इंच की सीढी के शीर्ष पर दो व्यक्तियों ने लगातार 2 घंटे 21 मिनट 48 सेकंड तक मोटरसाइकिल चला कर नया रिकॉर्ड बनाया था। इस दौरान टीम ने करीब 81.5 किलोमीटर की दूरी तय की थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox