नोएडा में सोसायटी की लिफ्ट में आधे घंटे तक फंसे रहे 5 बच्चों समेत 13 लोग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नोएडा में सोसायटी की लिफ्ट में आधे घंटे तक फंसे रहे 5 बच्चों समेत 13 लोग

-निवासियों के विरोध करने पर बिल्डर के बाउंसरों ने किया लोगों पर हमला; 7 गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नोएडा/शिव कुमार यादव/- नोएडा के सेक्टर 78 की एक सोसायटी में लापरवाही और आवाज उठाने पर मारपीट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लिफ्ट में पांच बच्चों समेत 13 लोगों के आधे घंटे तक फंसने के बाद आक्रोशित निवासियों ने जब आवाज उठाई तो कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की गई। अब पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कथित तौर पर रियल स्टेट डिवेलपर ने हायर किया था।
                 रविवार को यह हंगामा सेक्टर 113 पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले सेक्टर 78 की सोसायटी सनसाइन हेलिओस में हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपार्टमेंट ऑनर्स असोसिएशन और बिल्डर के पर्सनल सिक्यॉरिटी गार्ड्स के बीच झड़प हुई। सोसायटी में शनिवार शाम एक लिफ्ट के अंदर 5 बच्चे समेत 13 लोग फंस गए। इनमें एक 10 महीने का बच्चा भी शामिल था। किसी तरह आधे घंटे बाद इन्हें निकाला गया। फ्लैट बायर्स बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जाहिर कर रहे थे।
               एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ’’सोसायटी में रहने वाले एक पूर्व सैन्य अधिकारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शिकायत में कहा गया है कि बिल्डर के गुंडों और बाउंसरों ने सोसायटी में रहने वाले लोगों पर हमला किया।’’ अधिकारी ने बताया कि आईपीसी की धारा 323 और 147 के तहत शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस हमले में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फुटेज वायरल हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox