नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली में अब मेट्रो स्टेशनों पर मोहल्ला क्लीनिक खुलने का रास्ता साफ हो गया है। डीएमआरसी ने दिल्ली सरकार मेट्रो स्टेशनों पर मोहल्ला क्लीनिक खोलने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। सरकार ने अपने प्रस्ताव में 8 मेट्रो स्टेशनों पर मोहल्ला क्लीनिक खोलने की बात कही है। जिसकी देखरेख स्वास्थ्य विभाग करेगा और इसका किराया दिल्ली सरकार देगी। हालांकि किराये को लेकर डीएमआरसी व स्वास्थ्या बिभाग के बीच अभी समझौता होना बाकी है।
दिल्ली में लोगों को घरों के आसपास स्वास्थ्य सुविधाऐं उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने 2017 में दिल्ली में एक हजार मोहल्ला क्लीनिक खोलने की घोषणा की थी। मार्च 2021 तक दिल्ली में 496 मोहल्ला क्लीनिक खुले थे और अब मौजूदा समय में कुल 520 मोहल्ला क्लीनिक खुल चुके हैं। इसी क्रम में दिल्ली सरकार चाहती है कि मेट्रो स्टेशनों पर भी मोहल्ला क्लीनिक खुले ताकि लोगों को ईलाज के लिए दूर न जाना पड़ें। सरकार व डीएमआरसी में प्राथमिक सहमति बन गई है। अब डीएमआरसी व स्वास्थ्य विभागों के बीच औपचारिक समझौता होने के बाद डीएमआरसी मेट्रो स्टेशनों पर मोहल्ला क्लीनिक बनाने के लिए जगह उपलब्ध कराएगा। डीएमआरसी के सूत्रों के अनुसार पिछले दिसंबर में दिल्ली सरकार ने वायलेट लाइन- कश्मीरी गेट-बल्लभगढ़ कारिडोर के लाल किला, दिल्ली गेट, जामा मस्जिद, ग्रीन लाइन- कीर्ति नगर-बहादुरगढ़ कारिडोर के राजधानी पार्क, द्वारका सेक्टर 21- इलेक्ट्रॉनिक्स- वैशाली कारिडोर के उत्तम नगर पश्चिम, रमेश नगर, रेड लाईन- रिठाला-दिलशाद गार्डन कारिडोर के प्रताप नगर और मजेंटा लाईन- जनकपुरी पश्चिम-बोटेनिकल गार्डन कारिडोर के नेहरू एंक्लेव स्टेशन की पहचान की गई है। जहां मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने की योजना है। यह मोहल्ला क्लीनिक स्टेशनों पर ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट के नजदीक बनाए जाएंग,े जहां जाने के लिए टोकन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डीएमआरसी से जगह मिलने के बाद मोहल्ला क्लीनिक बनाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। सबसे पहले डीएमआरसी द्वारा उपलब्ध कराई जगह का स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी निरीक्षण करेंग।े इसके बाद लोक निर्माण विभाग मेट्रो स्टेशनों पर खाली जगह में शिपिंग कंटेनर या पोर्टा केबिन से मोहल्ला क्लीनिक बनाएगा।


More Stories
92% अंक आने के बाद भी टूटी छात्रा, पढ़ाई के दबाव ने छीनी मुस्कान
लुधियाना में हर्निया ऑपरेशन के दौरान मरीज ने गाए गीत
अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर इस्लामाबाद में संभव
होर्मुज सम्मेलन में मैक्रों-मेलोनी की मुलाकात चर्चा में
विक्की ठक्कर गैंग के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
दुष्यंत चौटाला बोले- “सीआईए ने घरों में घुसकर की अभद्रता