विश्व स्वास्थ्य दिवस मीडिया कैंपेन और भारत उदय यात्रा का लोकार्पण 28 मार्च को.

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विश्व स्वास्थ्य दिवस मीडिया कैंपेन और भारत उदय यात्रा का लोकार्पण 28 मार्च को.

-“कैसा हो शहीदों के सपनों का भारत ?“ पर दिल्ली में बैठक और आरजेएस-टीजेएपीएस वेबिनार. -इक्सठवें आरजेएस -टीजेएपीएस आजादी की अमृत गाथा में सेनानियों और डॉ. के. के. अग्रवाल को श्रद्धांजलि.

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- भारत सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव में स्वैच्छिक जन भागीदारी करते हुए आरजेएस-टीजेएपीएस केबीएसके की आजादी की अमृत गाथा के इक्सठवें कार्यक्रम में विश्व स्वास्थ्य दिवस, दस दिवसीय मीडिया कैंपेन और सकारात्मक भारत-उदय यात्रा का लोकार्पण डीएमए में सोमवार 28 मार्च 2022 को किया जाएगा। इसमें शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव, सुहासिनी गांगुली, गणेश शंकर विद्यार्थी और आईएमए व डीएमए के पूर्व अध्यक्ष डा.के के.अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी जाएगी और “कैसा हो शहीदों के सपनों का भारत ?“ विषय पर चर्चा की जाएगी।
              “राष्ट्र प्रथम भारत एक परिवार विश्व एक घर“ की एनीवर्सरी पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिडल अंडमान के एसडीएम डा.नितिन शाक्य, आईएएस और डीएमए अध्यक्ष डा.जी.एस.ग्रेवाल, पूर्व अध्यक्ष डा. गिरीश त्यागी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. अश्विनी डालमिया सचिव डा. अजय गंभीर आदि स्वास्थ्य दिवस मीडिया कैंपेन सकारात्मक भारत-उदय यात्रा का बैनर लोकार्पण कर रवाना करेंगे। इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत आरजेएस ऑब्जर्वर पूर्व निदेशक एमसीडी दीपचंद्र माथुर करेंगे। इस अवसर पर दिल्ली एनसीआर के सभी आरजेएस प्रभारी और गणमान्य मीडियाकर्मी इस अभियान का जोरदार समर्थन करेंगे।
              आरजेएस पॉजिटिव मीडिया व सहयोगी मीडिया संस्थान और देशभर के आरजेएस पॉजिटिव स्पीकर्स मिलकर आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना के नेतृत्व में देशभर में संपूर्ण स्वास्थ्य कवरेज और जागरूकता का प्रचार-प्रसार करेंगे। इस पुनीत कार्य से जुड़ने के लिए सरकार और समाज को आमंत्रित किया जा रहा है। प्रथम चरण में दिल्ली एनसीआर को कवर करने के पश्चात दस दिवसीय बिहार यात्रा सुनिश्चित की गई है। राम जानकी संस्थान (आरजेएस) नई दिल्ली के राष्ट्रीय संयोजक उदय मन्ना और तपसिल जाति आदिवासी प्रकटन्न सैनिक कृषि विकास शिल्प केंद्र गुंटेगेरी ,हुगली, पश्चिम बंगाल के सचिव सोमेन कोले की अगुवाई  में सकारात्मक भारत आंदोलन साढ़े छः साल से चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत विगत वर्षों में राष्ट्रव्यापी 152 बैठकें,150 उदय मन्ना फेसबुक लाईव और 60 श्रृंखलाबद्ध आजादी की अमृत गाथा का कार्यक्रम संपन्न हुआ है।
              आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय मन्ना ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में अगले रविवार 3 अप्रैल को आजादी की अमृत गाथा कार्यक्रम के सह-आयोजक डा.पुष्कर बाला प्राचार्य बीडीएसएल महिला कॉलेज जमशेदपुर झारखंड हैं। वहीं महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के उपलक्ष्य में रविवार 10 अप्रैल को आयोजित आजादी की अमृत गाथा के सह-आयोजक चौधरी इंद्रराज सिंह सैनी होंगे। 14 अप्रैल को आरजेएस फैमिली का कार्यक्रम बाबा साहेब डा अम्बेडकर की जयंती पर होगा। जयहिंद जयभारत सकारात्मक भारत।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox