दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों पर खुलेंगे मोहल्ला क्लीनिक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों पर खुलेंगे मोहल्ला क्लीनिक

-दिल्ली सरकार के सुझाव पर डीएमआरसी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी, दिल्ली सरकार देगी किराया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली में अब मेट्रो स्टेशनों पर मोहल्ला क्लीनिक खुलने का रास्ता साफ हो गया है। डीएमआरसी ने दिल्ली सरकार मेट्रो स्टेशनों पर मोहल्ला क्लीनिक खोलने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। सरकार ने अपने प्रस्ताव में 8 मेट्रो स्टेशनों पर मोहल्ला क्लीनिक खोलने की बात कही है। जिसकी देखरेख स्वास्थ्य विभाग करेगा और इसका किराया दिल्ली सरकार देगी। हालांकि किराये को लेकर डीएमआरसी व स्वास्थ्या बिभाग के बीच अभी समझौता होना बाकी है।
                    दिल्ली में लोगों को घरों के आसपास स्वास्थ्य सुविधाऐं उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने 2017 में  दिल्ली में एक हजार मोहल्ला क्लीनिक खोलने की घोषणा की थी। मार्च 2021 तक दिल्ली में 496 मोहल्ला क्लीनिक खुले थे और अब मौजूदा समय में कुल 520 मोहल्ला क्लीनिक खुल चुके हैं। इसी क्रम में दिल्ली सरकार चाहती है कि मेट्रो स्टेशनों पर भी मोहल्ला क्लीनिक खुले ताकि लोगों को ईलाज के लिए दूर न जाना पड़ें। सरकार व डीएमआरसी में प्राथमिक सहमति बन गई है। अब डीएमआरसी व स्वास्थ्य विभागों के बीच औपचारिक समझौता होने के बाद डीएमआरसी मेट्रो स्टेशनों पर मोहल्ला क्लीनिक बनाने के लिए जगह उपलब्ध कराएगा। डीएमआरसी के सूत्रों के अनुसार पिछले दिसंबर में दिल्ली सरकार ने वायलेट लाइन- कश्मीरी गेट-बल्लभगढ़ कारिडोर के लाल किला, दिल्ली गेट, जामा मस्जिद, ग्रीन लाइन- कीर्ति नगर-बहादुरगढ़ कारिडोर के राजधानी पार्क, द्वारका सेक्टर 21- इलेक्ट्रॉनिक्स- वैशाली कारिडोर के उत्तम नगर पश्चिम, रमेश नगर, रेड लाईन- रिठाला-दिलशाद गार्डन कारिडोर के प्रताप नगर और मजेंटा लाईन- जनकपुरी पश्चिम-बोटेनिकल गार्डन कारिडोर के नेहरू एंक्लेव स्टेशन की पहचान की गई है। जहां मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने की योजना है। यह मोहल्ला क्लीनिक स्टेशनों पर ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट के नजदीक बनाए जाएंग,े जहां जाने के लिए टोकन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डीएमआरसी से जगह मिलने के बाद मोहल्ला क्लीनिक बनाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। सबसे पहले डीएमआरसी द्वारा उपलब्ध कराई जगह का स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी निरीक्षण करेंग।े इसके बाद लोक निर्माण विभाग मेट्रो स्टेशनों पर खाली जगह में शिपिंग कंटेनर या पोर्टा केबिन से मोहल्ला क्लीनिक बनाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox