नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- महावीर एंक्लेव वार्ड में जनसमस्याओं पर बात करते हुए पार्षद राजकुमार ने कहा कि लोग अपने घरों से निकलने वाले कूड़े को अब स्वयं खाद में बदल सकते है इसके लिए निगम उनकी पूरी मदद करेगा। साथ ही उन्होने बताया कि वार्ड के सभी डार्क स्पॉट दूर कर दिये गये है।
पिछले काफी समय से महावीर एंक्लेव निवासी वार्ड में डार्क स्पॉट को लेकर पार्षद राजकुमार से मिले थे और अपनी परेशानी उनके सामने रखी थी जिसपर काम करते हुए पार्षद राजकुमार ने मंगलवार को बताया कि वार्ड के सभी डार्क स्पॉट रोशनी में बदल दिये गये है। उन्होने पूरे वार्ड में सर्वे कराकर पहले डार्क स्पॉट चिंहित किये फिर एक हजार एलईडी लाईटे व 150 बिजली के खंबे लगवाकर सभी डार्क स्पॉट दूर कर दिये है। इसके साथ ही उन्होने बताया कि वार्ड में साफ-सफाई की व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। हर जगह ऑटो टिपर भेजा जा रहा है। साथ ही लोगों से खाली प्लाटों में कूड़ा नही डालने की अपील भी की जा रही है। वार्ड में भगवान अयप्पा मंदिर के सामने स्थित निगम स्कूल में 4 मंजिला भवन बनाया गया है। उन्होने बताया कि लोगों को गीला व सूखा कूड़ा धरों में अलग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को कूड़े से खाद बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लोगों से कहा जा रहा है कि वह अपनी सोसाइटी में गीले कूड़े से खाद बनाने का कार्य शुरू करें। इसमें जहां तक संभव होगा निगम की ओर से पूरी मदद की जाएगी।


More Stories
हथियार मामले का घोषित अपराधी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा!
”हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस में BRG धावकों का दमदार प्रदर्शन”
नजफगढ़ ज़ोन को मिला नया नेतृत्व, जयवीर राणा बने चेयरमैन, सुषमा पवन राठी डिप्टी चेयरमैन!
US-India Trade Deal के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को बहादुरगढ़ बॉर्डर पर रोका!
”द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद”
द्वारका पुलिस ने 350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा!