कूड़े से खाद बनाने में निगम करेगा लोगों की मदद- राजकुमार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कूड़े से खाद बनाने में निगम करेगा लोगों की मदद- राजकुमार

-महावीर एंक्लेव के डार्क स्पॉट को पूरी तरह किया दूर, वार्ड में लगाई एक हजार एलईडी लाईट

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- महावीर एंक्लेव वार्ड में जनसमस्याओं पर बात करते हुए पार्षद राजकुमार ने कहा कि लोग अपने घरों से निकलने वाले कूड़े को अब स्वयं खाद में बदल सकते है इसके लिए निगम उनकी पूरी मदद करेगा। साथ ही उन्होने बताया कि वार्ड के सभी डार्क स्पॉट दूर कर दिये गये है।
               पिछले काफी समय से महावीर एंक्लेव निवासी वार्ड में डार्क स्पॉट को लेकर पार्षद राजकुमार से मिले थे और अपनी परेशानी उनके सामने रखी थी जिसपर काम करते हुए पार्षद राजकुमार ने मंगलवार को बताया कि वार्ड के सभी डार्क स्पॉट रोशनी में बदल दिये गये है। उन्होने पूरे वार्ड में सर्वे कराकर पहले डार्क स्पॉट चिंहित किये फिर एक हजार एलईडी लाईटे व 150 बिजली के खंबे लगवाकर सभी डार्क स्पॉट दूर कर दिये है। इसके साथ ही उन्होने बताया कि वार्ड में साफ-सफाई की व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। हर जगह ऑटो टिपर भेजा जा रहा है। साथ ही लोगों से खाली प्लाटों  में कूड़ा नही डालने की अपील भी की जा रही है। वार्ड में भगवान अयप्पा मंदिर के सामने स्थित निगम स्कूल में 4 मंजिला भवन बनाया गया है। उन्होने बताया कि लोगों को गीला व सूखा कूड़ा धरों में अलग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को कूड़े से खाद बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लोगों से कहा जा रहा है कि वह अपनी सोसाइटी में गीले कूड़े से खाद बनाने का कार्य शुरू करें। इसमें जहां तक संभव होगा निगम की ओर से पूरी मदद की जाएगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox