दूधमुंही बच्ची को मां ने ही मारा, पुलिस जांच में कबूली हत्या की बात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दूधमुंही बच्ची को मां ने ही मारा, पुलिस जांच में कबूली हत्या की बात

-पहलें वाशिंग मशीन में डाल का मारा, फिर शव छिपाने के लिए ओवन में डाला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- राजधानी के चिराग दिल्ली में एक 2 माह की हत्या की गुत्थी पुलिस ने बड़ी ही सूझबूझ के साथ सुलझा ली है। पुलिस ने न केवल हत्यारी मां को पकड़ लिया है बल्कि जांच में यह भी पता लगाने का दावा किया है कि एक मां ने किस तरह दूधमुंही बच्ची को पहले वाशिंग मशीन में डालकर उसे मारा और फिर उसके शव को ओवन में डालकर खत्म करने की कोशिश की। पुलिस की इस सूझबूझ भरी जांच की लोग सराहना कर रहे है।
               इस संबंध में दक्षिणी दिल्ली जिला की पुलिस उपायुक्त बेनिता मेरी जैकर ने बताया कि पुलिस ने कई घंटों तक बच्ची के स्वजनों व उसकी मां से पूछताछ की और मामले को सुलझा लिया। बच्ची की मां डिंपल ने हत्या की बात कबूल ली है। यहां बता दें कि चिराग दिल्ली में 2 माह की बच्ची की लाश मिली थी जिसके शरीर पर जलने के निशान के साथ-साथ कई घाव भी थे। मालवीय नगर थाना पुलिस ने इस मामले में जब जांच शुरू की तो घर की परिस्थितियां कुछ ठीक नही लगी तो पुलिस ने बच्ची की मां डिंपल कौशिक से विस्तृत रूप से पूछताछ की जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल लिया और पुलिस ने आरोपी डिंपल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी बच्ची की मां ने पहले उसे वाशिंग मशीन में डालकर मशीन का चला दिया और जब वह मर गई तो शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने उसे ओवन में डालकर जलाने की कोशिश की लेकिन जब कामयाब नही हुई तो बेहोश होने का नाटक कर वह अस्पताल में चली गई लेकिन पुलिस के तलाशी लेने के बाद बच्ची का शव ओवन में मिला जिसपर पुलिस ने पूछताछ आरंभ की। पुलिस ने बताया कि इसके एक दिन पहले डिंपल ने अपने लड़के को भी कमरे में बंद कर बुरी तरह से पीटा था। जिसके बाद बेटे को अस्पताल ले जाना पड़ा था। आरोपी महिला की गिरफ्तारी के बाद यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे है और कह रहे हैं कि कोई मां इतनी निष्ठुर कैसे हो सकती है। एक महिला आखिर अपनी ही दूधमुंही बेटी के प्रति इतनी घृणा कहां से लाई थी जिसके चलते उसने उसकी निर्मम हत्या कर दी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox