नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मुख्य सिपाही अशोक कुमार बैल्ट नम्बर 4ध्60 आई.आर.बी. चतुर्थ भारतीय रिजर्व वाहिनी, मानेसर में कार्यरत थे। जो दिनांक साल 2002 को भारतीय रिजर्व वाहिनी में बतौर सिपाही नियुक्त किए गए थे और साल 2017 को उन्हें सिपाही से मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नत किया गया था। मुख्य सिपाही अशोक कुमार का बीमारी के चलते ओजस हस्पताल, पंचकूला में 4 जनवरी 2021 को स्वर्गवास हो गया था।
पुलिस महानिदेशक, मनोज यादव हरियाणा के मार्गदर्शन में पुलिस महानिरीक्षक आई.आर.बी. भौन्डसी, गुरुग्राम के निर्देशानुसार कल आदेशक, चतुर्थ भारतीय रिजर्व वाहिनी अनूप सिंह, मानेसर, गुरुग्राम द्वारा स्वर्गीय मुख्य सिपाही अशोक कुमार नं. 4ध्60 आई.आर.बी. की पत्नी श्रीमती मीनाक्षी को उनके परिवारजनों की उपस्थिति में आई.आर.बी. कॉन्ट्रीब्यूट्री फन्ड से 15 लाख रुपयों की राशि बतौर आर्थिक सहायता का चैक प्रदान किया गया।इस दुखद क्षणों पर अनूप सिंह आदेशक, चतुर्थ भारतीय रिजर्व वाहिनी, मानेसर, गुरुग्राम द्वारा स्वर्गीय मुख्य सिपाही अशोक कुमार के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि विभाग की तरफ से हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया गया। इससे पहले भी इसी वाहिनी के 4 सिपाहियों के परिजनों को आई.आर.बी. कॉन्ट्रीब्यूट्री फन्ड से दी जा चुकी है आर्थिक सहायता के लिए धनराशि।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे