बिजनौर किसान महासभा में प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा, कहा-किसानों की जबरदस्ती की भलाई कर रहे पीएम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिजनौर किसान महासभा में प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा, कहा-किसानों की जबरदस्ती की भलाई कर रहे पीएम

-कहा-जब किसान नही चाहता इन कानूनों को तो वापस लो, सपने दिखाना और काम करना दोनो अलग-अलग बाते

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उत्तर प्रदेश में कांगेस ने अपनी खोई जमीन को हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। जिसके तहत कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अभी से कमर कस ली है। इसी कड़ी में बिजनौर किसान महासभा में प्रियंका गांधी ने केद्र सरकार को एक बार कृषि कानूनों व किसान आंदोलन पर घेरते हुए कहा कि सरकार किसानों की जबरदस्ती की भलाई करने में लगी हैं। उन्होने कहा कि माना आपके कृषि बिल किसानों की भलाई के लिए है लेकिन अगर किसान इन्हे नही चाहता तो सरकार को वापस ले लेने चाहिए। बिजनौर में किसान महासभा में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। शहर में महासभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को बिजनौर में किसान महासभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला और पूछा मोदी सरकार में क्या किसानों की आय दोगुनी हुई? प्रियंका ने कहा माना आपने भलाई के लिए कानून बनाए हैं, पर जब वो नहीं चाहते तो कानूनों को वापस लो। उन्होंने कहा, क्या मोदी सरकार जबरदस्ती किसानों की भलाई करेगी। मैं भाषण देने नहीं आई हूं, आपसे बातचीत करने आई हूं। उन्होंने किसानों से कहा आप हमें बनाते हैं। आप और हमारे बीच भरोसे का रिश्ता है और उसी रिश्ते के बल पर आप एक नेता को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा आपको इस बात की उम्मीद होती है कि वो नेता आपकी समस्याओं को उठाएगा और आपकी बात की सुनवाई होगी। उन्होंने किसानों से बात करते हुए कहा कि जनता ने मोदी को दो-दो बार क्यों पीएम बनाया। प्रियंका ने कहा लोगों के मन में भरोसा रहा होगा कि वो आपके लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा पहली बार मोदी की सरकार आई तो बड़ी बड़ी बातें हुईं। 
प्रियंका गांधी ने यहां सवाल किया कि 2017 से यहां गन्ने का मूल्य ही नहीं बढ़ा है। पीएम मोदी ने किसानों का बकाया पूरा नहीं किया, लेकिन अपने लिए 16 हजार करोड़ हवाई जहाज खरीद लिया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार जो नए कानून लाई है, उससे उद्योगपति जमाखोरी कर सकते हैं। पीएम मोदी अमेरिका, चीन और पाकिस्तान जा सकते हैं, लेकिन दिल्ली में बैठे किसानों से नहीं मिल सकते हैं। पीएम मोदी ने किसानों का मजाक उड़ाया और उन्हें आंदोलनजीवी और परजीवी बताया। मोदी जी देशभक्त और देशद्रोही में फर्क नहीं पहचान पाए। 
प्रियंका गांधी व कांग्रेस के बाकी नेता किसानों को कृषि कानूनों के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व किसानों को महापंचायत में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया था।  इससे पहले, 10 फरवरी को प्रियंका गांधी ने सहारनपुर के चिलकाना में किसान महापंचायत को संबोधित किया था। प्रियंका गांधी ने मां शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन भी किए थे। इसके अलावा रायपुर स्थित खानकाह में हजरत रायपुरी की दरगाह में जियारत की थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox