कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धाजंलि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धाजंलि

-कीर्ति चक्र विजेता सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन चीता को किया गया सम्मानित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में नवयुग कॉन्वेंट स्कूल में कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को सैकड़ों अर्धसेनिक बलों के परिवारों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके द्वारा दी गई सुप्रीम शहादत को याद किया। साथ ही देश की खातिर सीने पर 9 गोली खाने वाले कीर्ति चक्र विजेता सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन चीता का स्वागत कर उन्हे सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महासचिव रणबीर सिंह के बाताया कि श्रद्धांजलि सभा में कीर्ति चक्र विजेता सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन चीता जिन्होंने देश की आन-बान-शान के लिए सीने में 9 गोलियां खाई, पुलवामा शहीदों को नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी जांबाजी को याद किया। याद रहे कि 14 फरवरी के ही दिन बांदीपुरा, कश्मीर में कमांडेंट चेतन चीता दहशतगर्दो से टक्कर लेते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए थे। देश की संसद पर हमला हो या भगवान राम लला पर कायराना हमला, सीआरपीएफ जवानों की बहादुरी एवं बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर प्रिंसिपल श्रीमती राजेश यादव, जगदीश अरोड़ा, नजफगढ़ विकास मंच अध्यक्ष देवेंद्र बल्हारा, उमेद सिंह मलिक, जी एस शुक्ला, कृष्ण कुमार सिंघल, ओपी शेखावत,अर्जुन सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा कमांडेंट चेतन चीता को पगड़ी व फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox