नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/जम्मू-कश्मीर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बावजूद भी बीएसएफ की 33वीं वाहिनी के जांबाज जवानों का गंणतंत्र दिवस के अवसर पर हौंसला देखते ही बनता है। 33वीे वाहिनी के जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ देश वासियों के साथ गणतंत्र दिवस की खुशियां बांटते हुए एक अलग ही अंदाज में लोगों में जोश भरते हुए गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं दी है।
हम जिस जमी पे कदम रखते है दुश्मन के भी कदम हिलते है, हम जिस मुल्क में कदम रखते है वहां
अमन चैन के फूल खिलते है।
दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है, सर हमेशा उंचा रखना इसका जब तक तुझ में जान है।
कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, लहरायेंगें तिरंगा हर जगह हम
क्योंकि नशा हिन्दुस्तान की शान का है।
देश भक्तो के बलिदान से स्वतंत्र हुए है हम, कोई पूछे कौन हो जोश से कहेंगे भारतीय है हम।
कश्मीर से भारत माता की जय के नारों के साथ लोगों में जोश भरते हुए बीएसएफ के जांबाजों ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभ कामनाऐं दी हैं।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे