दिल्लीः आरएमएल के डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कोवैक्सीन लगवाने से किया इनकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्लीः आरएमएल के डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कोवैक्सीन लगवाने से किया इनकार

-डॉक्टरों ने कोविशील्ड के टीके लगाने की मांग की, पत्र लिखकर किया सूचित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने एक पत्र लिखकर भारत बायोटेक के कोवैक्सीन का टीका लगवाने से इनकार कर दिया है। उनकी मांग है कि उन्हें भी कोविशील्ड वैक्सीन ही लगाई जाए। हालांकि, डॉक्टरों के विरोध के बीच आरएमएल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. ए के राणा ने कोवैक्सीन की वैक्सीन लगवाई। आरएमएल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट को कर्मचारी यूनियन के जनरल सेक्रेटरी ने भी पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि हमें पता चला है कि अस्पताल द्वारा जो टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है उसमें भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोवैक्सीन लगाई जा रही है।                     गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली मेें केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सभी अस्पतालों में भारत बायोटेक और आईसीएमआर द्वारा विकसित कोवैक्सीन ही लगाई जा रही है। वहीं दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों में सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनी कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही है। आरएमएल अस्पताल केंद्र सरकार के अधीन आता है ऐसे में यहां सभी को कोवैक्सीन ही लगाई जा रही है। यही वजह है कि यहां के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने मांग की है कि उन्हें भी कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाए। उनका कहना है कि कोवैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है और इसका डाटा भी अभी तक पूरी तरह से सामने नहीं आया है। हम चाहते हैं कि हमें भी कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाए।                 रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के एक सदस्य डॉक्टर का कहना है कि टीकाकरण स्वैच्छिक है। इसमें किसी के ऊपर जबरदस्ती नहीं है कि कोई टीका लगवाए ही। ऐसे में अगर हम चाहते हैं कि हमें कोविशील्ड का टीका लगाया जाए तो इसमें क्या गलत है। हम आपने संज्ञान में लाना चाहते हैं कि रेजिडेंट्स कोवैक्सीन के पूर्ण ट्रायल को लेकर कुछ शंका में हैं और हो सकता है कि इसी के चलते बड़ी संख्या में टीकाकरण के लिए वह न पहुंचे, जिससे टीकाकरण अभियान का उद्देश्य विफल होगा। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमें कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाए जिसने अपने ट्रायल के सभी चरण पूरे कर लिए हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox