बेधड़क होकर लगवाये वैक्सीन, दुष्प्रभाव पर मुआवजा देगी कंपनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बेधड़क होकर लगवाये वैक्सीन, दुष्प्रभाव पर मुआवजा देगी कंपनी

-भारत बाॅयोटेक कंपनी ने कोवैक्सीन से दुष्प्रभाव सामने आने पर मुआवजा देने का एलान किया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस के खिलाफ स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन विकसित करने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने कहा है कि अगर खुराक लगने के बाद किसी को गंभीर दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ता है तो कंपनी इसके लिए मुआवजा देगी। बता दें कि भारत बायोटेक (बीबीआईएल) को भारत सरकार की ओर से कोवैक्सीन की 55 लाख खुराकों की खरीद का ऑर्डर मिला है।                   वैक्सीन प्राप्तकर्ताओं द्वारा हस्ताक्षरित एक सहमति पत्र के अनुसार, किसी भी प्रतिकूल अथवा गंभीर प्रतिकूल घटना के मामले में, आपको सरकार की ओर से निर्दिष्ट और अधिकृत केंद्रों और अस्पतालों में चिकित्सकीय रूप से मान्यता प्राप्त मानकों के तहत इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। अगर दुष्प्रभाव का संबंध वैक्सीन से होता है तो इसका भुगतान कंपनी करेगी।                  बता दें कि अपने पहले और दूसरे चरण के ट्रायलों में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन ने कोविड-19 के खिलाफ एंटीडोट उत्पन्न करने की क्षमता का प्रदर्शन किया है। हालांकि, कोवैक्सीन की चिकित्सकीय प्रभावकारिता का निर्धारण किया जाना अभी बाकी है। इसकी प्रभावकारिता का अध्ययन अभी भी इसके तीसरे चरण के ट्रायलों के डाटा के आधार पर किया जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox