हरियाणा में ग्राम सचिव की भर्ती परीक्षा रद्द, एचएसएससी ने की पुष्टि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा में ग्राम सचिव की भर्ती परीक्षा रद्द, एचएसएससी ने की पुष्टि

-पेपर लीक के चलते हुई परीक्षा रद्द, अगले आदेशों तक रोक -ग्राम सचिव भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के मामले के तार दिल्ली तक जुड़े होने की संभावना, पानीपत पुलिस कर रही जांच

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हरियाणा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-  हरियाणा में ग्राम सचिव की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। ये परीक्षा गत 9 और 10 जनवरी को सुबह और शाम की पाली में हुई थी। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने इसकी पुष्टि कर दी है।               हरियाणा राज्य कर्मचारी आयोग ने परीक्षा की अगली तारीख की घोषणा अभी नहीं की है लेकिन जल्द ही परीक्षा की तारीख की घोषणा हो जाएगी। परीक्षा में वही आवेदक शामिल होंगे जो इस बार हुए थे हालांकि आयोग पेपर लीक की सम्भावनाओ से अभी इनकार कर रहा है लेकिन कुछ लोगों को पेपर लीक की आशंका में पुलिस ने गिरफ्तार किया है इसलिए इसे पेपर रद्द किए जाने का कारण बताया जा रहा है।                  यहां बता दें कि इससे पहले ग्राम सचिव की परीक्षा में नकल और पेपर लीक कराने के मामले में पानीपत के एसपी शंशाक कुमार सावन ने एएसपी पूजा वशिष्ठ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। रिमांड के दौरान एसआईटी को गिरफ्तार रोहतक निवासी अंकित कुमार से एक पहचान पत्र मिला, जिसमें उसे चेकिंग विंग का प्रभारी बताया गया है। यानी चेकिंग इंचार्ज होने की वजह से गिरोह के अन्य सदस्य आसानी से पैराडाइज स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकते थे। पैराडाइज स्कूल के मालिक जगदीप ने अंकित को चेकिंग टीम का प्रभारी बनवाया था। अंकित को गिरोह के मुख्य सरगना जगदीप और पुष्पेंद्र ने पेपर सॉल्व कराकर पर्ची परीक्षा कक्ष तक देने की जिम्मेदारी दी थी। गिरोह में चपरासी के तौर पर शामिल राजेश प्रश्नपत्र की फोटो तो खींच लाया था लेकिन सॉल्व पेपर की आंसर-की अंदर नहीं जा सकी। इसी दौरान अंकित को पकड़ लिया गया।                  आंसर-की आने से पहले अंकित ने एक बार परीक्षा कक्ष में जाने का प्रयास किया लेकिन तब पुलिसकर्मियों ने उसे जाने से रोक दिया था। यह सिर्फ रेकी थी कि वह किस तरह से परीक्षा कक्ष तक जा सकता है। लेकिन इससे पहले कि पेपर सॉल्व होकर अंकित के पास पहुंचता, पुलिस ने उसे धर दबोचा। पहले की गई रेकी की वजह से भी अंकित शक के घेरे में आ गया था।               हरियाणा में ग्राम सचिव परीक्षा के पेपर लीक मामले के तार दिल्ली से जुड़ रहे हैं। संकेत मिले हैं कि जो डिवाइस मिले हैं, वे दिल्ली से ही आपरेट किए जा रहे थे। इस पूरे प्रकरण में कई और लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पानीपत पुलिस की प्रारंभिक जांच में ये बातें सामने आई हैं। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox