पांच साल के रिश्ते का हुआ दुःखद अंत, महिला को शादी के तोहफे की बजाये मिली दर्दनाक मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पांच साल के रिश्ते का हुआ दुःखद अंत, महिला को शादी के तोहफे की बजाये मिली दर्दनाक मौत

-पांच साल तक रिश्ते में रहा जब महिला ने शादी के लिए कहा, तो कर दी हत्या, शव को फ्लैट की दीवार में छिपा दिया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/महाराष्ट्र/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जिसमें प्यार व दोस्ती का संबंध शादी के तोहफे में बदलने की बजाय दर्दनाक मौत में बदल गया। पुलिस ने इस मामले में महिला की हत्या के आरोप में 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पालघर जिले की पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक व्यक्ति पांच साल से अधिक समय तक एक महिला के साथ रिलेशनशिप में रहा। लेकिन जब महिला ने उससे शादी के लिए कहा, तो कथित तौर महिला की हत्या कर के शव को अपने फ्लैट की दीवार में छिपा दिया।               पुलिस ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर बताया कि व्यक्ति और उस महिला के बीच संबंध थे। 32 वर्षीय महिला शादी करने के लिए दबाव बना रही थी, इस लिए आरोपी ने कथित तौर पर महिला को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने हत्या करने के बाद महिला के शव को अपने ही फ्लैट की दीवार में छिपा दिया।               पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा अनुमान है कि महिला की हत्या पिछले वर्ष अक्तूबर में की गई तथा उसका कंकाल वनगांव गांव में स्थित आरोपी के फ्लैट से बरामद हुआ। विज्ञप्ति में बताया गया कि आरोपी के महिला के साथ पांच साल से संबंध थे। महिला अंतिम बार, 21 अक्तूबर को आरोपी के साथ नजर आई थी। महिला के परिजनों ने जब आरोपी से उसके बारे में पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह गुजरात के वापी गई हुई है। महिला के नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।                 पालघर पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजन आखिरकार पुलिस के पास पहुंचे क्योंकि वह कभी नहीं लौटी। हत्या और अन्य आरोपों के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox