कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया बच्चे की किडनेपिंग का मामला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया बच्चे की किडनेपिंग का मामला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नार्थ जिला पुलिस के कोतवाली थाना पुलिस ने मात्र 24 घंटे में 2 साल के बच्चे की किडनेपिंग का मामला सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी महिला है जबकि दूसरा उसका साथी है। दोनो बच्चों व लड़कियों की किडनेपिंग कर उनकी तस्करी करते थे।
डीसीपी नार्थ अंटो अलफोंस ने बताया कि कोतवाली थाने की लालकिला चैकी पुलिस ने एक ह्यूमैन ट्रैफिकिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है जो दिल्ली से मासूम बच्चो व लड़कियों की किडनेपिंग कर उनकी तस्करी करते थे। 26 नवंबर को एक भिखारी महिला ने लालकिला चैकी में शिकायत दी थी कि उसके 2 साल के बच्चे को एक प्रीत नाम के शख्स ने उसका दोस्त बनकर किडनेप कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले में कार्यवाही आरंभ की। एसएचओ कोतवाली रितूराज व एसीपी उमा शंकर ने निरिक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व में एसआइ्र राजपाल, एएसआई राजकुमार, सिताराम, हवलदार मनोज, सिपाही राकेश, अमित, अमित व महिला सिपाही अन्नु, ममता व अनिता को जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस टीम ने मामले में कार्यवाही करते हुए प्रीत की जानाकारी जुटानी शुरू की जिसमें उन्होने साईबर सैल के एसआई रोहित से मदद ली जिसने आरोपी की पहचान शुभम कश्यप उर्फ प्रीत पुत्र राकेश कश्यप निवासी वागा बोंड फुटपाथ बैपटिस्ट चर्च, चांदनी चैक उतरी दिल्ली के रूप में कर दी। जो कि उत्तराखंड का रहने वाला था जिसकों लेकर टीम ने उसकी दिल्ली व उत्तराखंड में अनेकों स्थानों पर तलाश की और अंत में उसे हरिद्वार से पकड़ लिया। शुरू में वह पुलिस को बहकाता रहा लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने बच्चे को एक महिला को 10 हजार में बेच दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी महिला जाहिदा खान बदला हुआ नाम निवासी पटेलनगर को भी पकड़ लिया और उससे बच्चा बरामद कर लिया। महिला ने बताया कि वह एक आदमी के साथ लीव इन में रहती है लेकिन उसे बच्चा चाहिए था जिसके लिए उसने प्रीत से संपर्क किया और 10 हजार में बच्चा खरीद लिया। पुलिस ने आरोपी से 4500 रूपये भी बरामद किये हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox