हिंदुत्व पर हमला है मुंगेर गोलीकांड-शिव सेना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हिंदुत्व पर हमला है मुंगेर गोलीकांड-शिव सेना

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बिहार/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बिहार चुनाव के बीच मुंगेर में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर विपक्ष हमलावर है। शिवसेना ने इस घटना को हिंदुत्व पर हमला बताया है। शिवसेना के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत ने मुंगेर गोलीकांड को लेकर कहा कि अगर ऐसी घटना दूसरे राज्य में होती तो अब तक भाजपा राष्ट्रपति शासन की मांग करने लगती। 
संजय राउत ने कहा, मुंगेर गोलीबारी की घटना हिंदुत्व पर हमला है। यदि ऐसी घटना महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल या राजस्थान में होती थी, तो राज्यपाल और भाजपा नेता राष्ट्रपति शासन की मांग करते थे। तो, बिहार के राज्यपाल और भाजपा नेता अब सवाल क्यों नहीं उठा रहे हैं?
 गौरतलब है कि बिहार के मुंगेर में गोलीकांड को लेकर गुरुवार को फिर बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने पूरब सराय थाने में आग लगा दी। उग्र भीड़ ने कई पुलिस वाहन फूंक दिए। एसडीओ व डीएसपी के दफ्तर व आवास पर भी पथराव किया गया। जिले की स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने जिला कलेक्टर राजेश मीणा व एसपी लिपि सिंह को हटा दिया।  
घटना को लेकर बिहार चुनाव आयोग के सीईओ ने ट्वीट कर बताया कि मुंगेर की एसपी और डीएम को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्होंने लिखा, श्मुंगेर में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, चुनाव आयोग ने एसपी और डीएम मुंगेर को तत्काल हटाने का आदेश दिया है। आयोग ने श्री असंगबा चुबा एओ, मंडल आयुक्त, मगध को पूरी घटना की जांच करने का आदेश दिया है, जिसे अगले सात दिनों के भीतर पूरा किया जाना है।श् 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox