एमएसपी पर सीएम खट्टर ने विपक्ष पर लगाया भ्रमित करने का आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एमएसपी पर सीएम खट्टर ने विपक्ष पर लगाया भ्रमित करने का आरोप

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बरोदा/हरियाणा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बरोदा उपचुनाव में चुनाव प्रचार के दौरान कथूरा गांव में एक जनसभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि एमएसपी पर विपक्ष जनता को भ्रमित कर रहा है। उन्होने अपनी पहली जनसभा में कहा कि एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) खत्म होगी तो राजनीति करना छोड़ दूंगा।
एमएसपी रहेगी, कांग्रेसी झूठा प्रचार कर रहे हैं। जब हमारी सरकार ने धारा 370 हटाने की बात की तो कांग्रेस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में खून खराबा होगा। घाटी का माहौल बिगड़ जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। केंद्र सरकार ने नागरिकता कानून बनाने के लिए सीएए का क्रियान्वयन शुरू किया तो शाहीन बाग में धरना दिलवा दिया, उसमें भी कुछ नहीं हुआ। पाकिस्तान के बालाकोट में धमाका हुआ तब भी विपक्ष चिल्लाया लेकिन हमने कहा कि डरने की जरूरत नहीं है, अन्यथा विपक्ष यह कहता रहता था कि पाक के पास परमाणु बम है। ऐसे ही विपक्ष अब एमएसपी के मामले में किसानों को भ्रमित कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर बरोदा की जनता के सामने हमने पहलवान को खड़ा किया है। योगेश्वर दत्त कोई आम पहलवान नहीं हैं, पूरे विश्व में योगेश्वर ने हरियाणा का नाम रोशन किया है। योगेश्वर को जिताकर यहां की जनता चंडीगढ़ भेजेगी तो योगेश्वर की गाड़ी पर मंत्री की झंडी लगनी तय है। हलके के लोगों का कोई काम नहीं रुकेगा। अपने विधायक के माध्यम से कोई भी विकास का काम लेकर वे चंडीगढ़ आ सकते हैं। मेरे दरवाजे बरोदा की जनता के लिए हमेशा खुले हैं।
मनोहर लाल ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि यहां से कांग्रेस के पूर्व विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा का निधन हो चुका है लेकिन जब तक बरोदा की जनता अपना विधायक नहीं चुन लेती तब तक मैं स्वयं यहां की जनता का विधायक हूं।
सरकार ने पिछले चार माह में करीब 165 करोड़ रुपये के विकास कार्य बरोदा में करवाए हैं। आने वाले समय में विकास के और काम भी करवाए जाएंगे। कुछ राशि आचार संहिता के चक्कर में रुक गई। इन रुके हुए विकास कार्यों को भी करवाया जाएगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जो काम हमें करना नहीं होगा उसका झूठा वादा हम जनता के सामने करेंगे भी नहीं। भाजपा सरकार के छह साल के शासनकाल में प्रदेश की जनता को यह बात समझ में आ गई है। हमने बरोदा हलके में आईएमटी का वादा किया है तो इसे पूरा करके ही दम लेंगे। एक्सप्रेस वे के नक्शे पर बरोदा को जुड़वाएंगे, तभी बरोदा का विकास होगा। चावल की मिल लगेगी तो चावल उत्पादक किसानों को भी फायदा होगा। इसके अलावा भी बरोदा के लोगों को अब पता चलेगा कि विकास किसको कहते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox