नजफगढ़ में जल्द लगेगी राजा नाहर सिंह की प्रतिमा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में जल्द लगेगी राजा नाहर सिंह की प्रतिमा

-नाहरगढ़ उत्थान संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात -मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन, कहा - इस पर काम करेंगे

नजफगढ़/अनीशा चौहान/-  नजफगढ़ वासियों के वर्षों पुराने सपने को जल्द ही साकार रूप मिलने की उम्मीद है। बुधवार को नाहरगढ़ उत्थान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने अपने अध्यक्ष अनिल डागर के नेतृत्व में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और नजफगढ़ में स्वतंत्रता सेनानी राजा नाहर सिंह की प्रतिमा स्थापना को लेकर ज्ञापन सौंपा।

संघ के अध्यक्ष अनिल डागर ने जानकारी दी कि नजफगढ़ में लंबे समय से राजा नाहर सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की जा रही थी, लेकिन कई बार यह योजना किसी न किसी कारणवश रुक जाती थी। अब एक बार फिर इस मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया है और बातचीत काफी सकारात्मक रही। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन भी दिया है।

इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने न केवल राजा नाहर सिंह बल्कि 1857 की क्रांति के अन्य वीर सेनानियों – भुरा बाल्मिकी, खुशाल सिंह गुर्जर, गुलाब सिंह सैनी और राव तुलाराम जी – की प्रतिमाएं भी नजफगढ़ में स्थापित करने की मांग की।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि राजा नाहर सिंह का नजफगढ़ क्षेत्र से ऐतिहासिक संबंध रहा है। उन्होंने 1857 की क्रांति के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ नजफगढ़ में वीरता पूर्वक संघर्ष किया था। नजफगढ़ देहात के लोगों की दिली भावना है कि उनके इस बलिदान को चिरस्थायी बनाने के लिए उनकी प्रतिमा यहां स्थापित हो।

मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष अनिल डागर के साथ-साथ कुंवर नरवीर तेवतिया, वेद जाखड़, एस.एस. परिहार, शेखर गहलोत, सुरेंद्र, मोहित यादव, साहिल मलिक, मोनू गुर्जर, मनजीत शौकीन, जय भगवान शोखंदा, भगवान सिंह और विनोद झटीकरा शामिल रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox