नजफगढ़ में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ,जांच में जुटी पुलिस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ,जांच में जुटी पुलिस

नजफगढ़/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- नजफगढ़ के नगली गांव में एक घर के कमरे से 16 साल के लड़के और लड़की की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की  सूचना मिलते ही नजफगढ़ थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है फिलहाल पुलिस जांच की कार्रवाई में जुट गई है. बताया जा रहा है कि किशोर और किशोरी एक-दूसरे से प्रेम करते थे और पहले भी इनके रिश्ते को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हो चुका था, जो कोर्ट तक पहुंचा था.बाद में समझौता हुआ लेकिन दोनों में रिश्ता चलता रहा.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम लड़की के घर में दोनों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिले। लड़के के परिवार वालों ने लड़की के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि समझौते के वक्त लड़की के चाचा ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी. अब उनका आरोप है कि लड़की पक्ष ने साजिश के तहत लड़के को घर बुलाया और फिर दोनों की हत्या कर दी।

घटना के बाद से लड़की पक्ष के लोग मीडिया से बचते नजर आ रहे हैं और किसी भी बयान से इनकार कर रहे हैं. जिस कमरे से शव मिले वो लड़की का कमरा बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox